मुंबई: सारा पैसा लाडली बहिन योजना में चला गया। इसके कारण हादसे हो रहे है और लोग मारे जा रहे है - संजय राउत

Mumbai: All the money went into the Ladli Behen scheme. Because of this, accidents are happening and people are dying - Sanjay Raut

मुंबई: सारा पैसा लाडली बहिन योजना में चला गया। इसके कारण हादसे हो रहे है और लोग मारे जा रहे है - संजय राउत

देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। बीते दिन पुणे की इंद्रायणी नदी पर बना ढहने से कई लोगों नदी में बह गए। आधिकारिक बयान में 4 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। तो वहीं कई लोग नदी में बह गए है, जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मुंबई: देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। बीते दिन पुणे की इंद्रायणी नदी पर बना ढहने से कई लोगों नदी में बह गए। आधिकारिक बयान में 4 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल है। तो वहीं कई लोग नदी में बह गए है, जिन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संभावना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस हादसे के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। महाराष्ट्र में हो रही दुर्घटनाओं के सिलसिले में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “अहमदाबाद विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के 15-16 लोग मारे गए हैं। मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया, जिसमें 100 से अधिक लोग पानी में बह गए। उनमें से 40 लोग अभी भी लापता हैं। यह एक बड़ी त्रासदी है। 

 

Read More नागपुर : एमवीए सरकार के कार्यकाल के दौरान महायुति नेताओं को फंसाने की साजिश की जांच के लिए एसआईटी का गठन

5 लाख में गरीबों की जान का सौदा
संजय राउत ने आगे कहा, “अजित पवार पुणे के संरक्षक मंत्री हैं। सरकार ने इस पुल के निर्माण और मरम्मत के लिए पहले ही 8 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, लेकिन सरकारी खजाने में धन की कमी के कारण काम शुरू नहीं हो सका, सारा पैसा लाडली बहिन योजना में चला गया। इसके कारण हादसे हो रहे है और लोग मारे जा रहे है। अब आप 5-5 लाख बांटेंगे। 5 लाख देकर आप गरीबों की जान का सौदा कर रहे है। गिरीश महाजन 5 लाख देंगे। क्या आप अपने घर से दे रहे है?” 

Read More महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन मुंबई में बारिश नहीं होगी

पुल ढहने का जिम्मेदार कौन – राउत
विमान हादसे में मारे गए लोगों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “जो विमान हादसे में भी लोग मारे गए, उन्हें 1 करोड़ दे रहे है, वो भी जान है। इंद्रायणी नदी में मारे गए लोगों को 5 लाख दे रहे है। उनकी भी घर में परिवार है। सबसे पहले इस बात की पुष्टि कीजिए कि ये जो ब्रिज गिरा है, उसके लिए जिम्मेदार कौन है।” 

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

पुणे पुल ढहने की घटना के एक पीड़ित ने बताया, “वहां बहुत सारे लोग थे। पुल हिल रहा था। 5 मिनट के भीतर ही वह ढह गया। उस पर करीब 40 से 50 लोग सवार थे।” मिली जानकारी के अनुसार लोहे का बना ये पुल जंग लगा और जर्जर था। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद इंद्रायणी नदी में पानी का जलस्तर बढ़ा था और बहाव तेज था। रविवार के दिन छुट्टी मनाने कई लोग यहां घूमने आए थे और पुल पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। पुल लोगों का भार झेल नहीं सका और टूट गया।

Read More ठाणे से 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन