उल्हासनगर में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित; अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान चलने लगीं सांसें 

Declared dead by doctor in Ulhasnagar; started breathing during funeral preparations

उल्हासनगर में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित; अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान चलने लगीं सांसें 

महाराष्ट्र के ठाणे में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए गए शख्स की सांसें अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान चलने लगीं। डॉक्टर ने उस बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था। अब उन्होंने मरीज से माफी मांग ली है।  

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए गए शख्स की सांसें अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान चलने लगीं। डॉक्टर ने उस बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था। अब उन्होंने मरीज से माफी मांग ली है।  

 

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

उल्हासनगर कैंप 4 निवासी अभिमान तायडे (65 वर्षीय) कुछ समय से बीमार थे। बताया जा रहा है कि वह पीलिया से ग्रसित थे। उनका मुंबई के जेजे अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच वह रात में अचानक बेहोश हो गए। बेटा उन्हें उल्हासनगर के शिवनेरी अस्पताल ले गया, जहां अस्पताल के प्रमुख डॉ. प्रभु आहुजा ने जांच के बाद अभिमान को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। इस बीच मरीज के शरीर में हरकत हुई तो उन्हें तुरंत उल्हासनगर के कैंप तीन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज 

डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो मरीज को न केवल होश आ गया, बल्कि परिजनों के साथ खाना भी खाया। डॉ. प्रभु आहूजा ने कहा कि आसपास शोर होने के कारण उन्हें मरीज की नब्ज नहीं मिल रही थी। धड़कन भी नहीं सुनाई दे रही थी, जिससे मरीज को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने बताया कि मरीज का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य