मुंबई : पुलिस सेवा से जुड़े कर्मियों का होगा फौजियों की तरह पदोन्नत सम्मान...! सीपी देवेन भारती ने जारी किए आदेश

Mumbai: Police personnel will be promoted and honoured like soldiers...! CP Deven Bharti issued orders

मुंबई : पुलिस सेवा से जुड़े कर्मियों का होगा फौजियों की तरह पदोन्नत सम्मान...! सीपी देवेन भारती ने जारी किए आदेश

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ‘हर महीने की पहली तारीख को पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का औपचारिक रूप से सम्मान किया जाएगा। यदि वह दिन रविवार या अवकाश का हो, तो अगले कार्यदिवस पर यह समारोह आयोजित किया जाएगा।’ हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपने क्षेत्र के पदोन्नत कर्मचारियों का, जबकि सह पुलिस आयुक्त उपनिरीक्षक से लेकर सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों का सम्मान करेंगे।

मुंबई: जिस तरह सेना में हर पदोन्नत जवान को गर्व और सम्मान के साथ नवाजा जाता है, उसी परंपरा को अब मुंबई पुलिस बल में भी शुरू किया जा रहा है। नए पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया है कि पदोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान बैंड पथक की मौजूदगी में ‘पिपिंग सेरेमनी’ के ज़रिए किया जाएगा। सीपी भारती के अनुसार, यह सम्मान समारोह केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता न होकर, पूरे विभाग के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ‘हर महीने की पहली तारीख को पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का औपचारिक रूप से सम्मान किया जाएगा। यदि वह दिन रविवार या अवकाश का हो, तो अगले कार्यदिवस पर यह समारोह आयोजित किया जाएगा।’ हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपने क्षेत्र के पदोन्नत कर्मचारियों का, जबकि सह पुलिस आयुक्त उपनिरीक्षक से लेकर सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों का सम्मान करेंगे।

आदेश आने के बाद मुंबई पुलिस सेवा से जुड़े कई पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस पहल से न केवल पदोन्नत पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि यह कदम सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित बनने की प्रेरणा देगा। यह निर्णय मुंबई पुलिस बल की कार्यसंस्कृति में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। बता दें कि मुंबई 40 हजार से अधिक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं जबकि औसतन हर साल करीब 2500 से अधिक पुलिसकर्मी पदोन्नत होते हैं।
सीपी देवेन भारती क्या बोले?
सीपी देवेन भारती, मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मियों की पदोन्नति केवल एक पद की बढ़ोतरी नहीं होती, बल्कि यह उस पुलिसकर्मी की वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान होती है। इसलइए यह उनके समर्पण और ज़िम्मेदारियों को निभाने के जज्बे का सम्मान है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन