मुंबई : कोरोना महामारी ने औसत उम्र पर गहरा असर डाला; औसतन उम्र करीब २.३६ साल हो गई कम

Mumbai: The corona pandemic has had a profound effect on life expectancy; life expectancy has decreased by about 2.36 years

मुंबई : कोरोना महामारी ने औसत उम्र पर गहरा असर डाला; औसतन उम्र करीब २.३६ साल हो गई कम

कोरोना महामारी ने केवल लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि जिंदगी की औसत उम्र पर भी गहरा असर डाला है। महाराष्ट्र में लोगों की औसतन उम्र करीब २.३६ साल कम हो गई है। यह जानकारी हाल ही में एक अध्ययन में सामने आई है, जिसमें २०२१ के सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। साल २०१९ में महाराष्ट्र में एक आम व्यक्ति लगभग ७३ साल तक जीता था, लेकिन कोरोना के दो सालों के बाद यानी २०२१ में यह उम्र घटकर लगभग ७१ साल रह गई।

मुंबई : कोरोना महामारी ने केवल लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि जिंदगी की औसत उम्र पर भी गहरा असर डाला है। महाराष्ट्र में लोगों की औसतन उम्र करीब २.३६ साल कम हो गई है। यह जानकारी हाल ही में एक अध्ययन में सामने आई है, जिसमें २०२१ के सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। साल २०१९ में महाराष्ट्र में एक आम व्यक्ति लगभग ७३ साल तक जीता था, लेकिन कोरोना के दो सालों के बाद यानी २०२१ में यह उम्र घटकर लगभग ७१ साल रह गई। सबसे ज्यादा असर पुरुषों पर पड़ा है। उनकी औसत उम्र में करीब ३.७९ साल की गिरावट आई, जबकि महिलाओं की उम्र में सिर्फ ०.५६ साल की कमी हुई।

 

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया

विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुषों को कोरोना के समय ज्यादा बाहर निकलना पड़ा- जैसे काम पर जाना, जरूरत का सामान लाना आदि। इस कारण वे संक्रमण के ज्यादा संपर्क में आए और मौतों का खतरा भी बढ़ा। इसके उलट महिलाएं अपेक्षाकृत घर के अंदर रहीं, जिससे उनके लिए जोखिम थोड़ा कम रहा।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।