2.36 years
Mumbai 

मुंबई : कोरोना महामारी ने औसत उम्र पर गहरा असर डाला; औसतन उम्र करीब २.३६ साल हो गई कम

मुंबई : कोरोना महामारी ने औसत उम्र पर गहरा असर डाला; औसतन उम्र करीब २.३६ साल हो गई कम कोरोना महामारी ने केवल लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि जिंदगी की औसत उम्र पर भी गहरा असर डाला है। महाराष्ट्र में लोगों की औसतन उम्र करीब २.३६ साल कम हो गई है। यह जानकारी हाल ही में एक अध्ययन में सामने आई है, जिसमें २०२१ के सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। साल २०१९ में महाराष्ट्र में एक आम व्यक्ति लगभग ७३ साल तक जीता था, लेकिन कोरोना के दो सालों के बाद यानी २०२१ में यह उम्र घटकर लगभग ७१ साल रह गई।
Read More...

Advertisement