मुंबई : जबरन वसूली के एक मामले में व्यवसायी बरी

Mumbai: Businessman acquitted in extortion case

मुंबई : जबरन वसूली के एक मामले में व्यवसायी बरी

मुंबई की एक अदालत ने जबरन वसूली के एक मामले में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए गवाहों के बयान ‘अस्पष्ट व सुनी-सुनाई बातों पर आधारित’ और खोखले सबूतों का हवाला देते हुए व्यवसायी रियाज भाटी को बरी कर दिया है। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के विशेष न्यायाधीश चकोर बाविस्कर ने पिछले महीने भाटी को राहत दी थी।

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने जबरन वसूली के एक मामले में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए गवाहों के बयान ‘अस्पष्ट व सुनी-सुनाई बातों पर आधारित’ और खोखले सबूतों का हवाला देते हुए व्यवसायी रियाज भाटी को बरी कर दिया है। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के विशेष न्यायाधीश चकोर बाविस्कर ने पिछले महीने भाटी को राहत दी थी।


Read More मुंबई : रूममेट की हत्या करने का दोषी को आजीवन कारावास 

भाटी पर अतीत में दाऊद इब्राहिम गिरोह से संबंध रखने का आरोप था। विस्तृत आदेश मंगलवार को उपलब्ध हुआ। एक व्यवसायी ने 2022 में शहर के वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि भाटी और भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ ​​सलीम फ्रूट ने भाटी की जन्मदिन पार्टी के दौरान उससे पैसे वसूलने की कोशिश की थी। 

Read More दादर, माहिम, अक्सा, मनोरी, गोराई, मार्वे के समुद्र तट असुरक्षित

शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि दोनों लोगों ने उसे 30 लाख रुपये की कीमत की कार और 7.5 लाख रुपये नकद देने के लिए मजबूर किया था। भाटी ने मामले में बरी करने का अनुरोध करते हुए एक अर्जी दायर की थी, जिसमें दलील दी गयी थी कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है और उन्हें मामले में झूठे तरीके से फंसाया गया है।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

अदालत ने कहा कि यह स्वीकार करना मुश्किल है कि आरोपी ‘पार्टी का आनंद लेने के बावजूद, शिकायतकर्ता से जबरन वसूली करने की आपराधिक साजिश रचने के गंभीर काम में लिप्त होगा। अदालत ने कहा कि परिस्थितियां इस आरोप के बारे में विश्वास पैदा करने वाली नहीं लगती हैं कि कोई आपराधिक साजिश थी।

Read More मोबाइल फोन विवाद के चलते युवक का अपहरण; मालवानी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया