भिवंडी : बालविवाह के बहाने नाबालिग की सौदेबाजी... 8 गिरफ्तार तीन फरार, 1.20 लाख में तय हुआ था सौदा 

Bhiwandi: Minor girl bargained on pretext of child marriage... 8 arrested, three absconding, deal was fixed for Rs. 1.20 lakh

भिवंडी : बालविवाह के बहाने नाबालिग की सौदेबाजी... 8 गिरफ्तार तीन फरार, 1.20 लाख में तय हुआ था सौदा 

भिवंडी तालुका स्थित पिलंझे गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग आदिवासी लड़की की शादी के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपए में सौदेबाजी की जा रही थी। यह मानव तस्करी जैसी अमानवीय घटना समय रहते उजागर हुई, गणेश पुरी पुलिस ने इस मामले 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

भिवंडी : भिवंडी तालुका स्थित पिलंझे गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग आदिवासी लड़की की शादी के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपए में सौदेबाजी की जा रही थी। यह मानव तस्करी जैसी अमानवीय घटना समय रहते उजागर हुई, गणेश पुरी पुलिस ने इस मामले 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक पिलंझे गांव निवासी अंकुश बामन पवार अपनी दूसरी पत्नी और पहली पत्नी से पैदा हुई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रहता था। गांव के एक मध्यस्थ के साथ अपनी नाबालिग लड़की की शादी अहमदाबाद से आऐ कुछ लोगों से 1 लाख 20 हजार में सौदाकर विवाह करने की योजना बनाई थी।

Read More मुंबई मालाबार हिल में सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंध लागू; 

विवाह का जुलूस संपन्न हो चुका था और लड़की को ससुराल ले जाया जा रहा था, तभी श्रमजीवी संगठन के कार्यकर्ता दयानंद पाटील को इस बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वाहन को बीच रास्ते में रोक दिया और यह मामला संगठन के संस्थापक और राज्य स्तरीय समीक्षा समिति के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा प्राप्त) विवेक पंडित के संज्ञान में लाया।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

पंडित ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद गणेशपुरी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संदीपान सोनवणे ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नवविवाहित लड़के, बरात में शामिल अन्य लोग और सौदे में शामिल दलाल सहित कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया। 

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

मानव तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज 
जबकि लड़की के माता-पिता और चाचा फरार हैं। इन सभी के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं मानव तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेक पंडित ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाज में लड़कियों की खरीद-फरोख्त, जबरन विवाह और नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले अन्यायपूर्ण व्यवहार को रोकना शासन और ग्राम स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

उन्होंने नाराजगी जताई कि ग्राम विकास अधिकारी और पुलिस पाटील जैसे जिम्मेदार लोग ऐसे मामलों में अपनी ड्यूटी निभाने में असफल हो रहे हैं। श्रमजीवी संगठन की सजगता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस नाबालिग लड़की का भविष्य अंधकारमय होने से बच गया। संगठन ने मांग की है कि इस तरह के मामलों की गहराई से जांच की जाए और समाज में फैली इस भयावह प्रवृत्ति को जड़ से समाप्त किया।