मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी

Mumbai: Third summons issued to comedian Kunal Kamra for making objectionable remarks against Chief Minister Eknath Shinde

मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी

कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तीसरा समन जारी किया है। उन्हें पांच अप्रैल को खार थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। दो बार समन जारी होने के बाद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।  स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने तीसरा समन जारी किया है।

मुंबई : कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तीसरा समन जारी किया है। उन्हें पांच अप्रैल को खार थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। दो बार समन जारी होने के बाद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।  स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र पुलिस ने तीसरा समन जारी किया है।

 

Read More मुंबई: 3,000 अस्थायी सुरक्षा गार्डों के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी 

राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कामरा को पांच अप्रैल को पेश होने को कहा गया है। पुलिस ने बताया कि 36 साल के कामरा को उपनगरीय मुंबई के खार थाने में अधिकारियों के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। पिछले महीने यहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले पुलिस ने दो बार तलब किया था।  

Read More मेडिक्लेम पॉलिसी से प्राप्त राशि चिकित्सा व्यय के मुआवजे की राशि से नहीं काटा जा सकता - बॉम्बे हाईकोर्ट

हालांकि, कामरा पुलिस के समक्ष अब तक हाजिर नहीं हुए हैं। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने 2022 में शिवसेना से बगावत कर पार्टी दो फाड़ करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस घटना पर कामरा ने पैरोडी गीत बनाया, जिसमें नाम लिए बिना शिंदे को गद्दार बताया। उनकी इस टिप्पणी से बौखलाए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले स्टूडियो में तोड़पोड़ की थी। कामरा के खिलाफ मुंबई और शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे के अन्य पुलिस थानों में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं।

Read More मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध