मुंबई मनपा ने म्हाडा को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की दी चेतावनी !

Mumbai Municipal Corporation sent a notice to MHADA and warned to cut off water supply to 32 buildings in Khar and Bandra!

मुंबई मनपा ने म्हाडा को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की दी चेतावनी !

मुंबई मनपा ने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की चेतावनी दी है। वजह है लगभग ६० करोड़ रुपए का बकाया, जो सालों से नहीं चुकाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, म्हाडा ने ५९,७५,४९,८६२ रुपए का भुगतान नहीं किया, जिसमें से ५२.४१ करोड़ रुपए पानी के बिल और ७.३३ करोड़ रुपए अन्य शुल्क बाकी हैं।

मुंबई : मुंबई मनपा ने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की चेतावनी दी है। वजह है लगभग ६० करोड़ रुपए का बकाया, जो सालों से नहीं चुकाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, म्हाडा ने ५९,७५,४९,८६२ रुपए का भुगतान नहीं किया, जिसमें से ५२.४१ करोड़ रुपए पानी के बिल और ७.३३ करोड़ रुपए अन्य शुल्क बाकी हैं।

हालांकि, सवाल यह उठता है कि मनपा ने यह बकाया पहले क्यों नहीं वसूला? मनपा अब म्हाडा पर दबाव बना रही है, लेकिन असल में इन इमारतों में रहने वाले लोग और व्यावसायिक इकाइयां पानी का उपयोग कर रही हैं। फिर भी बिलिंग म्हाडा के नाम पर की जाती रही, जिससे विवाद पैदा हो गया।

अगर शुरुआत से ही सही उपभोक्ताओं को बिल दिया जाता, तो इतनी बड़ी राशि जमा नहीं होती। अब पानी काटने की चेतावनी देकर हजारों लोगों को संकट में डाल दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब मनपा ने म्हाडा को बकाया चुकाने के लिए कहा हो। इससे पहले भी नोटिस भेजे गए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब अचानक पानी काटने की चेतावनी से हजारों लोगों पर संकट मंडरा रहा है।

मनपा ने ‘अभय योजना’ का जिक्र किया है, जिसके तहत ४५.०७ करोड़ रुपए में बकाया निपटाया जा सकता है। इस योजना की अंतिम तिथि ३१ मार्च है। इसके लिए नागरिक सुविधा केंद्रों के समय को बढ़ाकर सुबह ८ बजे से आधी रात तक कर दिया गया है। अब देखना यह है कि म्हाडा क्या जवाब देती है?

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया