मुंबई क्रिकेट संघ ने की पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों की मासिक पेंशन में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

Mumbai Cricket Association increased the monthly pension of former cricketers and umpires by 50 percent

मुंबई क्रिकेट संघ ने की पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों की मासिक पेंशन में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अंपायर और पूर्व क्रिकेटरों को लेकर एक बड़ा फैसला किया। मुंबई क्रिकेट संघ ने पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों की मासिक पेंशन में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। इसकी घोषणा एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने की। यह निर्णय शीर्ष परिषद के बैठक में लिया गया। इस बैठक में कई तरह के निर्णय लिए गए। बैठक में संघ से संबद्ध क्लबों के प्रतिनिधियों के लिए चिकित्सा कवर प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।

मुंबई: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अंपायर और पूर्व क्रिकेटरों को लेकर एक बड़ा फैसला किया। मुंबई क्रिकेट संघ ने पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों की मासिक पेंशन में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। इसकी घोषणा एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने की। यह निर्णय शीर्ष परिषद के बैठक में लिया गया। इस बैठक में कई तरह के निर्णय लिए गए। बैठक में संघ से संबद्ध क्लबों के प्रतिनिधियों के लिए चिकित्सा कवर प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। नाइक ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि हमारे पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों ने मुंबई की शानदार क्रिकेट विरासत की नींव रखी है। उनके प्रति आभार के प्रतीक के रूप में हमने उनकी मासिक पेंशन में 50% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें वह सम्मान, देखभाल और वित्तीय सहायता मिले जिसके वे वास्तव में हकदार हैं।

70 वर्ष से अधिक आयु वाले को मिलेंगे 30 हजार माह
एमसीए वर्तमान में देश में पूर्व क्रिकेटरों को पेंशन देने वाला एकमात्र घरेलू क्रिकेट संघ है। उसके इस नये कदम से उन खिलाड़ियों को 30,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे जो 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं। खिलाड़ियों की मृत्यु की स्थिति में उनके जीवनसाथी को यह राशि मिलेगी। पहले यह रकम 20,000 रुपये थी।

Read More गोरेगांव ईस्ट के एक फर्नीचर मार्केट में भीषण आग 

70 से कम उम्र के खिलाड़ियों को मिलेगा 15 हजार
जो पूर्व रणजी खिलाड़ी 70 वर्ष से कम उम्र के हैं उन्हें 10,000 रुपये प्रति माह के बजाय अब 15,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। मेडिक्लेम सुविधा के तहत संबद्ध क्लबों के अधिकृत प्रतिनिधियों को 10,00,000 रुपये तक की मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संबद्ध क्लब मुंबई क्रिकेट की रीढ़ हैं और उनके प्रतिनिधियों ने खेल के विकास के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया है।

Read More महाराष्ट्र ने 2022 में देश भर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामलों में सबसे कम सजा दर दर्ज की