मुंबई: तेज गर्मी के चलते एक हफ्ते के लिए हीट वेव की चेतावनी

Mumbai: Heat wave warning for a week due to intense heat

 मुंबई: तेज गर्मी के चलते एक हफ्ते के लिए हीट वेव की चेतावनी

मुंबई में जारी भीषण गर्मी के बीच शहर के तापमान में पिछले साल की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला है। 6 मार्च 2024 को मुंबई का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इस साल 6 मार्च को मुंबई का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुलाबा का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में जारी भीषण गर्मी के बीच शहर के तापमान में पिछले साल की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला है। 6 मार्च 2024 को मुंबई का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इस साल 6 मार्च को मुंबई का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुलाबा का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने तेज गर्मी के चलते एक हफ्ते के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की थी। बुधवार को मुंबई का तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इस लिहाज से गुरुवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दिखी है। मगर गर्मी से कोई राहत नहीं महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि समुद्र के ऊपर से आनेवाली नम हवाओं की सुस्ती के चलते फरवरी से ही तापमान बढ़ने लगा था। इसी का परिणाम है कि मार्च में तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में जिस तरह का उच्च दवाब बना है, उसके चलते भी नम हवाओं का वेग कम हुआ है। जब तक नम हवाओं की रफ्तार तेज नहीं होगी, तब तक मौसम का मिजाज नहीं बदलेगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मुंबईकरों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि पूर्व से आनेवाली गर्म और सूखी हवाओं की तीव्रता के चलते एमएमआर क्षेत्र का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन