ठाणे : 17 साल की दिव्यांग लड़की का मर्डर; हत्या, आपराधिक कृत्य और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज

Thane: 17-year-old disabled girl murdered; case of murder, criminal act and destruction of evidence registered

ठाणे : 17 साल की दिव्यांग लड़की का मर्डर; हत्या, आपराधिक कृत्य और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज

महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल की दिव्यांग लड़की का मर्डर हो गया है. मर्डर किसी और ने नहीं बल्कि कथित तौर पर उसकी मां ने ही किया है. पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी मां और एक महिला की मदद से लाश को ठिकाने लगाया. घटना प्रदेश के ठाणे जिले की है. मामले में पुलिस ने तीनों महिलाओं पर हत्या, आपराधिक कृत्य और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है.

ठाणे : महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल की दिव्यांग लड़की का मर्डर हो गया है. मर्डर किसी और ने नहीं बल्कि कथित तौर पर उसकी मां ने ही किया है. पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी मां और एक महिला की मदद से लाश को ठिकाने लगाया. घटना प्रदेश के ठाणे जिले की है. मामले में पुलिस ने तीनों महिलाओं पर हत्या, आपराधिक कृत्य और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया है. हालांकि, पीड़िता के पिता का दावा है कि उनकी बेटी अब भी जिंदा है. उसे इलाज के लिए कहीं और ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने मामले में एक बयान जारी किया. पुलिस ने कहा कि पीड़िता जन्मजात शारीरिक रूप से अक्षम थी. वह चलने और बोलने में असर्मथ थी. वह दिन भर बिस्तर पर ही पड़ी रहती थी. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थी. मां ने 19 फरवरी की रात को पीड़िता को दवा दी. इस वजह से उसकी मौत हो गई. अगले दिन मां ने अपनी मां सहित एक और महिला के साथ मिलकर बेटी की लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की. उन तीनों ने सबसे पहले लाश को सफेद चादर में लपेट दिया. उन्होंने उसे एक कार में रखा और अज्ञात स्थान पर लेकर गई. सुनसान जगह पर लाश को ठिकाने लगा दिया.

Read More अंधेरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया

मामले की जांच कर रही है पुलिस
पुलिस का मामले में कहना है कि हम पीड़िता के शरीर और अवशेषों को ढूंढने और जिस जगह पर शव को छोड़ा गया, इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, वीडियो में तीन महिलाएं एक शव को कार में लेकर जाते हुए दिखाई दी थीं.  
 

Read More ठाणे: यौन उत्पीड़न के आरोपीको तीन साल के कठोर कारावास की सजा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया  नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया 
मुंबई : बीजेपी की दादागिरी की वजह से क्रिकेटर हाथ नहीं मिला रहे हैं : सांसद संजय राउत
नई दिल्ली : पेंशनर्स 28 फरवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी पेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी