अंधेरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया

Sex racket busted in Andheri; minor girl rescued

अंधेरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया

पुलिस ने अंधेरी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है, जिसका शोषण किया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारीमीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सहार पुलिस को अंधेरी इलाके के मरोल में एक गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति गतिविधियों के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की को पैसों का लालच दिया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे।

मुंबई : पुलिस ने अंधेरी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है, जिसका शोषण किया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारीमीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सहार पुलिस को अंधेरी इलाके के मरोल में एक गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति गतिविधियों के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की को पैसों का लालच दिया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे।

लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेलते थे आरोपीमुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दो लोगों की पहचान सलमान और जबरूल के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक गेस्ट हाउस का मैनेजर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलते थे।लड़कियों को भेजा गया जुवेनाइल सुधार गृहपुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई लड़की ने बताया कि उसे और अन्य पीड़ितों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। आरोपी उन्हें कमाई का एक छोटा हिस्सा देते थे और ज्यादातर पैसे अपने पास रख लेते थे। मेडिकल जांच के बाद नाबालिग लड़की को जुवेनाइल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Read More मुंबई में विधायक अमीत साटम संभालेंगे बीजेपी की कमान, देवेंद्र फडणवीस ने नए अध्यक्ष के तौर पर नाम का किया ऐलान

मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान सलमान और जबरूल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलते थे।​

Read More मुंबई : तीन व्यक्तियों ने डेवलपर से 10.11 लाख रुपये ठग लिए

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News