लातूर जिले में भीषण सड़क हादसा; 36 यात्री घायल

Horrific road accident in Latur district; 36 passengers injured

लातूर जिले में भीषण सड़क हादसा; 36 यात्री घायल

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 36 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना आज दोपहर लातूर के नांदगाव पाटी के पास हाइवे पर हुई, जब महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक एसटी बस बाइक सवार दो लोगों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में घायल हुए 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लातूर : महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 36 यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना आज दोपहर लातूर के नांदगाव पाटी के पास हाइवे पर हुई, जब महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक एसटी बस बाइक सवार दो लोगों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में घायल हुए 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?
नांदेड से लातूर जा रही बस आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब नांदगाव पाटी के पास पहुंची, तो सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई। चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन बस से नियंत्रण खो दिया और बस हाईवे पर पलट गई। इस भयानक हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस को सड़क पर पलटते हुए देखा जा सकता है।

Read More महाराष्ट्र सरकार ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं

बस में 48 यात्री थे सवार
हादसे के समय बस में कुल 48 यात्री सवार थे, जिनमें से 36 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से 3 से 4 यात्रियों के हाथ कोहनी या कंधे से टूट गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। जिला प्रशासन ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

Read More बुलढाणा : सरकारी राशन दुकानों से मिलने वाले गेहूं में अत्यधिक सेलेनियम की मात्रा; 18 गांवों के 279 लोग प्रभावित

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा, स्थानीय लोग भी पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। सभी घायलों को तुरंत लातूर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार की लापरवाही से हादसा होता दिख रहा है। हालांकि पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Read More पुणे में जीबीएस के कारण दो और मौतों की सूचना