मुंबई : विक्रोली इलाका टेब्यूबिया फूलों से खिल उठा...

Mumbai: Vikhroli area blooms with tabebuia flowers...

मुंबई : विक्रोली इलाका टेब्यूबिया फूलों से खिल उठा...

ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर छेड़ा नगर से विक्रोली तक के क्षेत्र में इस बार भी गुलाबी रंग के टेब्यूबिया फूलों से वातावरण बिखर गया है। वसंत ऋतु में हर साल इन फूलों का बिखराव देखने को मिलता है और इस बार भी यह फूल पूरे रास्ते को आकर्षक बना रहे हैं। मनपा ने कुछ साल पहले ईस्टर्न एक्सप्रेस वे के मध्य में डिवाइडर पर विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए थे।

मुंबई :  ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे पर छेड़ा नगर से विक्रोली तक के क्षेत्र में इस बार भी गुलाबी रंग के टेब्यूबिया फूलों से वातावरण बिखर गया है। वसंत ऋतु में हर साल इन फूलों का बिखराव देखने को मिलता है और इस बार भी यह फूल पूरे रास्ते को आकर्षक बना रहे हैं। मनपा ने कुछ साल पहले ईस्टर्न एक्सप्रेस वे के मध्य में डिवाइडर पर विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए थे।

जिनमें 'बसंत रानी' नामक पौधे भी शामिल हैं। लगभग 25 से यह टेब्यूबिया वृक्ष 30 फुट ऊंचे होते हैं और हर साल वसंत ऋतु में इन पर बहर आता है। इस बार भी छेड़ा नगर से विक्रोली तक यह फूल खिले हैं, जो कि इस मार्ग पर चलने वालों को सुंदर दृश्य का आनंद देने का काम कर रहे हैं। पिछले सात वर्षों से यह पौधे वसंत ऋतु में खिलते हैं। 

Read More मुंबई : मोबाइल चोर गिरफ्तार; १२ मोबाइल फोन जब्त

मुंबई में कुल 29 लाख 75 हजार 283 पेड़-पौधे हैं जिनमें 6500 से अधिक 'बसंत रानी' पौधे भी शामिल हैं। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम 'टेब्यूबिया पेंटाफायला' है, जबकि इसे अंग्रेजी में 'पिंक ट्रम्पेट', 'पिंक पाऊल' और 'पिंक टिकोमा' जैसे नामों से जाना जाता है। इस तरह की जानकारी उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी ने दी।

Read More मुंबई महानगरीय क्षेत्र में घरों की कीमत 18 प्रतिशत तक बढ़ गई