मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में यात्रियों को 5 घंटे तक कैद रखा गया

Passengers held captive for 5 hours on Air India flight from Mumbai to Dubai

मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में यात्रियों को 5 घंटे तक कैद रखा गया

एयरपोर्ट्स और फ्लाइट्स को लेकर इन दिनों लगातार परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। अब एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में हुई। एआई 909 में सवार यात्रियों को बिना प्लेन में पांच घंटे तक कैद करके रखा गया। रोंगटे खड़ा कर देने वाली बात यह है कि इन पांच घंटे फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और अंदर एयर कंडीशन तक नहीं चल रहा था। कई यात्रियों के दम घुटने लगे तो कई को पैनिक अटैक तक पड़े। यात्री दरवाजा पीटते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

मुंबई : एयरपोर्ट्स और फ्लाइट्स को लेकर इन दिनों लगातार परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं। अब एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में हुई। एआई 909 में सवार यात्रियों को बिना प्लेन में पांच घंटे तक कैद करके रखा गया। रोंगटे खड़ा कर देने वाली बात यह है कि इन पांच घंटे फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और अंदर एयर कंडीशन तक नहीं चल रहा था। कई यात्रियों के दम घुटने लगे तो कई को पैनिक अटैक तक पड़े। यात्री दरवाजा पीटते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

फ्लाइट को रविवार 26 जनवरी को सुबह मुंबई से स्थानीय समय (आईएसटी) 8:25 बजे प्रस्थान करना था। फ्लाइट को सुबह 10:15 बजे दुबई में लैंड होना था। यात्रियों ने चेकइन किया और फ्लाइट में बैठ गए। फ्लाइट के दरवाजे बंद कर दिए गए और यात्री उड़ान भरने का इंतजार करने लगे। काफी देर तक फ्लाइट ऐसे ही खड़ी रही। कहा जा रहा है कि एयर इंडिया के 787-8 विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह उड़ान नहीं भर सकी। आखिरकार इस फ्लाइट ने मुंबई से शाम 5:10 बजे उड़ान भरी और शाम 6:29 बजे जीएसटी पर दुबई में सुरक्षित रूप से उतर गई।
उड़ान में पांच घंटे से अधिक की देरी हुई। जैसे-जैसे केबिन के अंदर का तापमान बढ़ा, कई यात्रियों को घुटन महसूस होने लगी, कुछ को कथित तौर पर वातानुकूलन की कमी के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बढ़ती परेशानी के बावजूद, यात्रियों का दावा है कि एयरलाइन के चालक दल ने कोई तत्काल राहत नहीं दी।

Read More मुंबई: बीएमसी ने दो डेवलपर्स के स्वामित्व वाली भूमि पर जब्ती और नीलामी की कार्यवाही शुरू की

कैप्टन पर बरसे
विमान में सवार एक यात्रियों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। वीडियों में यात्रियों का डर और परेशानी साफ नजर आ रही है। एक यात्री ने दावा किया कि हंगामा होता रहा। यात्री घबराए रहे लेकिन कप्तान मुद्दे पर यात्रियों को दिलासा देने या बात करने के लिए कॉकपिट से बाहर तक नहीं आए।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत 

Related Posts