आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़

Mumbai Congress office at Azad Maidan attacked; workers vandalised the office

आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। बाद में पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकाला। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। संसद भवन परिसर में कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की के बाद शाम को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अचानक मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया।

मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। बाद में पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकाला। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। संसद भवन परिसर में कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की के बाद शाम को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अचानक मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर धावा बोल दिया। मुंबई कांग्रेस कार्यालय दक्षिण मुंबई में महानगरपालिका मुख्यालय के निकट स्थित है। 

कांग्रेस दफ्तर पर बोला धावा 
अचानक पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए धक्का मारकर कांग्रेस कार्यालय का मुख्य द्वार तोड़ दिया और अंदर घुस गए। कार्यालय के अंदर रखी सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की तस्वीरों पर उन्होंने कालिख पोती एवं फर्नीचर तोड़ने शुरू कर दिए। लेकिन, इसी बीच सूचना मिलते ही आजाद मैदान थाने की पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को बल प्रयोग कर बाहर निकाला।

Read More मुंबई : औरंगजेब की कब्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मणिपुर के बाद अब महाराष्ट्र जल रहा - संजय राउत 

पुलिस को भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी भांजनी पड़ीं। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया है। जिसके विरोध में उन्हें कांग्रेस कार्यालय पर हिंसानात्मक प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा है।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "कांग्रेस कार्यालय (मुंबई में) पर हमला किया गया है। यह गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करने के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।  किसके निर्देश पर यह हुआ? हम इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस हमेशा वहां मौजूद रहती है। क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ऐसा होने वाला है? अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।"

Read More नई दिल्ली : आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एआई का इस्तेमाल करके 'रेल ट्रैक इंस्पेक्शन रोबोट' तैयार किया

Related Posts