कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

Kalyan: Revenue assistant caught red handed taking a bribe of 40 thousand, commotion in Tehsildar office, FIR registered

कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

भ्रष्टाचार का जिन्न लगातार आम आदमी के लिए गले की फांस बना हुआ है। ताजा मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया है जहां एक राजस्व सहायक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ठाणे भ्रष्टाचार निवारण पथक द्वारा कल्याण तहसीलदार कार्यालय में यह कार्रवाई की गयी है, जमीन खरीदने के बाद सतबारा में रजिस्ट्री करने के लिए रिश्वत मांगी गयी थी। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए राजस्व सहायक का नाम संतोष पाटिल बताया जा रहा है।

कल्याण: भ्रष्टाचार का जिन्न लगातार आम आदमी के लिए गले की फांस बना हुआ है। ताजा मामला महाराष्ट्र के कल्याण से सामने आया है जहां एक राजस्व सहायक को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ठाणे भ्रष्टाचार निवारण पथक द्वारा कल्याण तहसीलदार कार्यालय में यह कार्रवाई की गयी है, जमीन खरीदने के बाद सतबारा में रजिस्ट्री करने के लिए रिश्वत मांगी गयी थी। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए राजस्व सहायक का नाम संतोष पाटिल बताया जा रहा है।

संबंधित शिकायतकर्ता ने कल्याण तहसील के रायते गांव में दस गुंटा जमीन खरीदी है। शिकायतकर्ता किसान इस जमीन की साथ 12 नकल और नामांतरण कानूनी रूप से अपने नाम कराने का प्रयास कर रहा था। संबंधित शिकायतकर्ता ने परिवर्तन के पंजीकरण के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और सरकारी दस्तावेज कल्याण तहसील कार्यालय में जमा कर दिए थे।

Read More ठाणे : होली समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय लड़के पर हमला 

प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी मांगी जा रही थी रिश्वत
लेकिन उसके बाद भी तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत राजस्व सहायक संतोष पाटिल ने शिकायतकर्ता से सात बारा पर पंजीयन का प्रस्ताव भेजने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके लिए आवश्यक सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बावजूद पैसे की मांग की जा रही थी। इसलिए नाराज किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ठाणे में शिकायत की।

Read More दादर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर फुट ओवरब्रिज की उत्तरी तरफ की सीढ़ियां 30 अप्रैल तक यात्रियों के लिए उपलब्‍ध नहीं रहेंगी

रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ राजस्व सहायक
जब इस शिकायत का सत्यापन भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने किया तो पता चला कि संतोष पाटिल पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत के मुताबिक बुधवार शाम को कल्याण तहसील कार्यालय के राजस्व सहायक कक्ष के पीछे एक किसान से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने संतोष पाटिल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने राजस्व सहायक पाटिल के खिलाफ महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में घूसखोरी का मामला दर्ज कराया है। आगे का कार्रवाई की जा रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में कितना कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Read More मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास 229 करोड़ के नए जेट्टी के लिए हो गया भूमिपूजन

Related Posts