ठाणे में पुलिस हिरासत से भागने के बाद फरार व्यक्ति लखनऊ से गिरफ्तार

Man who escaped from police custody in Thane arrested from Lucknow

ठाणे में पुलिस हिरासत से भागने के बाद फरार व्यक्ति लखनऊ से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल ने महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस हिरासत से भागने के बाद फरार हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बयान में बताया कि प्रिंस कैलाश विश्वकर्मा को 5 नवंबर को ठाणे जिले के चितलसर मनपाड़ा इलाके में दो पिस्तौल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसी रात वह चितलसर मनपाड़ा पुलिस थाने की हिरासत से भागने में सफल रहा। 

ठाणे : उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल ने महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस हिरासत से भागने के बाद फरार हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बयान में बताया कि प्रिंस कैलाश विश्वकर्मा को 5 नवंबर को ठाणे जिले के चितलसर मनपाड़ा इलाके में दो पिस्तौल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसी रात वह चितलसर मनपाड़ा पुलिस थाने की हिरासत से भागने में सफल रहा। 


बयान में बताया गया कि ठाणे पुलिस ने मामले के संबंध में उत्तर प्रदेश एसटीएफ से मदद मांगी थी। एसटीएफ ने बताया कि हिरासत से भागने के बाद वह लखनऊ आया और यहां इंदिरानगर इलाके में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले विभिन्न स्थानों पर रहा। महाराष्ट्र पुलिस के उपनिरीक्षक पंकज लहाने द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत