महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जान को खतरा! चुनाव के बीच अचानक बढ़ा दी गई सुरक्षा...

Maharashtra: Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis' life in danger! Security suddenly increased in the middle of elections...

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जान को खतरा! चुनाव के बीच अचानक बढ़ा दी गई सुरक्षा...

मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में हथियारों के साथ नागपुर पुलिस की ‘फोर्स वन’ टीम के जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान अब हथियारों के साथ साए की तरह देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस के घर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के मेन गेट पर भी ‘फोर्स वन’ टीम के जवान हथियारों के साथ तैनात कर दिए गए है।

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस ने एहतियात के तौर पर ‘फोर्स वन’ के पूर्व कर्मियों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात किया गया है। देवेंद्र फडणवीस को फिलहाल ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है, जिसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) संभाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में हथियारों के साथ नागपुर पुलिस की ‘फोर्स वन’ टीम के जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान अब हथियारों के साथ साए की तरह देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस के घर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के मेन गेट पर भी ‘फोर्स वन’ टीम के जवान हथियारों के साथ तैनात कर दिए गए है। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक खुफिया एजेंसी की टीम ने बीजेपी के बड़े नेताओं पर खतरा की जानकारी दी थी। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर और किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए, हमने उपमुख्यमंत्री फडणवीस की सुरक्षा में लगे कर्मियों को बदल दिया है। जिन कर्मियों ने ‘फोर्स वन’ में सेवा दी थी और अब एसपीयू से जुड़े हुए हैं, उन्हें देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात किया गया है।”

Read More पुणे: युवक का मोबाइल छीनने और उसे 300 मीटर तक घसीटने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ बीजेपी नेता को कोई बड़ा खतरा नहीं है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाया जाना इसकी समीक्षा के आधार पर एहतियाती उपाय मात्र है। राज्य की 288-सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को होना है, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Read More महायुति सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का विपक्ष ने बहिष्कार; किसान और दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

बता दें कि 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। जिसके बाद बड़े नेताओं की जान को खतरे का अंदेशा जताया गया था।

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश