मुंबई में 14 मंजिला इमारत में आग... अब तक दंपति समेत 3 की मौत की पुष्टि

Fire in a 14-storey building in Mumbai... So far 3 deaths including a couple have been confirmed

मुंबई में 14 मंजिला इमारत में आग... अब तक दंपति समेत 3 की मौत की पुष्टि

मुंबई के एक बिल्डिंग में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह 8:05 बजे का बताया जा रहा है। आज यानी 16 अक्टूबर की सुबह एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। इस आग में 3 लोग बुरी तरह से झलस गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुंबई : मुंबई के एक बिल्डिंग में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह 8:05 बजे का बताया जा रहा है। आज यानी 16 अक्टूबर की सुबह एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। इस आग में 3 लोग बुरी तरह से झलस गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यहा मौजूद रिया पैलेस के 10वें फ्लोर पर आग लग गई। 14 मंजिला इमारत में कई परिवार रहते थे। आग की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर इंजन और एंबुलेंस को फोन किया। इस बिल्डिंग में आग कैसे लगी? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर से आग पूरे घर में फैली थी। हालांकि इस पर अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों लोग उसी फ्लोर पर मौजूद थे, जहां आग लगी थी। 74 वर्षीय चंद्रप्रकाश सोनी, 74 वर्षीय कांता सोनी और उनके 42 साल के नौकर पेलूबेटा आग में झुलस गए और उनकी जान चली गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार चंद्रप्रकाश सोनी ऐवलॉन नामक शिपिंग कंपनी के मालिक थे। लोखंडवाला के RNA शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उनका ऑफिस था। उनका स्टाफ पिछले 15-20 साल उनके साथ काम कर रहा था। सोनी दंपत्ति की मौत की खबर सुनकर ऑफिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि चंद्रप्रकाश सोनी उनके लिए पिता जैसे थे।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन