महाराष्ट्र के अमरावती में 30 फीट गहरी खाई में गिरी 50 लोगों से भरी बस

A bus loaded with 50 people fell into a 30 feet deep ditch in Amravati, Maharashtra

 महाराष्ट्र के अमरावती में 30 फीट गहरी खाई में गिरी 50 लोगों से भरी बस

इसी साल मार्च महीने में अमरावती से मेलघाट होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई थी। घुमावदार सड़क पर ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 40 यात्री बस में सवार थे। वहीं महाराष्ट्र में एक अन्य मामला बुलढाणा जिले से सामने आया था। इस हादसे में ‘कंक्रीट’ के खंभों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में आज यानी 23 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया है। एक यात्री से भरी बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी। यह हादसा अमरावती के पास मेलघाट इलाके के पास हुई है। हादसे के दौरान बस में 50 यात्री सवार थे, जिनके घायल होने की जानकारी हासिल हुई है। दरअसल, अमरावती जिले के सेमाडोह के पास एक निजी बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। हालांकि मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका हैं। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। जबकि बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

जानकारी मिली है कि यह निजी बस एक घुमावदार सड़क पर नियंत्रण खोने के बाद एक पुल के नीचे गिर गई। जब बस दुर्घटना का शिकार हुई उस समय बस काफी तेज रफ्तार में थी, इसी वजह से बस नियंत्रण खो जाने से खाई में जा गिरी। ज्ञात हो कि इससे पहले अमरावती के पास मेलघाट इलाके में ऐसा एक और हादसा हो चुका है।

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

इसी साल मार्च महीने में अमरावती से मेलघाट होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई थी। घुमावदार सड़क पर ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 40 यात्री बस में सवार थे। वहीं महाराष्ट्र में एक अन्य मामला बुलढाणा जिले से सामने आया था। इस हादसे में ‘कंक्रीट’ के खंभों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More ठाणे से 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश