पुणे / सहायक पुलिस निरीक्षक पर कोयता से हमला 

Pune / Assistant police inspector attacked with axe

पुणे / सहायक पुलिस निरीक्षक पर कोयता से हमला 

पुणे : पुणे के हडपसर इलाके में एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर उस समय धारदार हथियार (कोयता) से हमला किया गया जब वह एक विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे : पुणे के हडपसर इलाके में एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर उस समय धारदार हथियार (कोयता) से हमला किया गया जब वह एक विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि वानोवरी थाने के सहायक निरीक्षक शाम करीब चार बजे सासने नगर रेलवे फाटक के पास निहालसिंह टाक और कुछ अन्य व्यक्तियों के बीच विवाद को रोकने के लिए वहां गए थे। 

उपायुक्त आर राजा ने बताया कि टाक ने गायकवाड़ पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि टाक और उसका दोस्त फरार हो गया और गायकवाड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया गया है। 

Read More ठाणे : ट्रैफिक कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में सत्र न्यायालय ने दोषी ठहराया; 5,000 रुपये के जुर्माना एक दिन की सजा 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News