भिवंडी में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

Case filed against a person who incited a woman to commit suicide in Bhiwandi

भिवंडी में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

भिवंडी शहर में एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया।

ठाणे :  ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया।

वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर 35 वर्षीय एक महिला का यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि महिला ने 20 अगस्त को अपने घर की रसोई में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पीड़िता के एक रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...