वर्धा में ऑनलाइन शेयर खरीद-बिक्री भारी मुनाफे के लालच में 40.10 लाख की ठगी... 2 गिरफ्तार

In Wardha, fraud of Rs 40.10 lakh in greed of huge profits through online share buying and selling... 2 arrested

वर्धा में ऑनलाइन शेयर खरीद-बिक्री भारी मुनाफे के लालच में 40.10 लाख की ठगी...  2 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार श्रृति कुमारी नामक महिला ने इंटरएक्टिव ब्रोकर्स ऑफिशियल टीएमएलटी इस ग्रुप में फरियादी का मोबाइल क्रमांक एड किया़ ग्रुप में ट्रेडिंग पर मुनाफे से जुड़े मैसेज आया। जिसके बाद फरियादी को आई. बी. नाम का एप डाउनलोड करने को कहा गया। व्यक्ति ने आरटीजीएस के माध्यम से 40 लाख 10 हजार रुपयों का निवेश किया। जिसपर 1 करोड़ 82 लाख 47 हजार 916।87 रुपयों का मुनाफा दिखाई दिया।

वर्धा : ऑनलाइन शेयर खरीद-बिक्री में भारी मुनाफे के लालच में आकर व्यक्ति ने 40 लाख 10 हजार रुपए एप के माध्यम से निवेश किए थे, लेकिन प्रॉफिट मिलने के बावजूद शेयर बेचे नहीं जा रहे थे। ऑनलाइन फ्रॉड होने की बात पता चलने पर व्यक्ति ने साइबर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे 80 हजार 300 रुपयों का माल जब्त किया है। अन्य धोखाधड़ी के मामले उजागर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार श्रृति कुमारी नामक महिला ने इंटरएक्टिव ब्रोकर्स ऑफिशियल टीएमएलटी इस ग्रुप में फरियादी का मोबाइल क्रमांक एड किया़ ग्रुप में ट्रेडिंग पर मुनाफे से जुड़े मैसेज आया। जिसके बाद फरियादी को आई. बी. नाम का एप डाउनलोड करने को कहा गया। व्यक्ति ने आरटीजीएस के माध्यम से 40 लाख 10 हजार रुपयों का निवेश किया। जिसपर 1 करोड़ 82 लाख 47 हजार 916।87 रुपयों का मुनाफा दिखाई दिया।

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

इसके बाद व्यक्ति ने शेयर बेचने के लिए संबंधित ग्रुप इंस्ट्रक्टर से संपर्क किया, तो उसने 56 लाख 95 हजार रुपयों का टैक्स भरने की बात कही। जिससे फरियादी को ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की बात का पता चला। उन्होंने शीघ्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की।

इस दौरान फरियादी के रकम से 20 लाख रुपए साईं ट्रेडर्स नाम के एसबीआई बैंक खाताधारक नाशिक के अंबड निवासी सचिन विजय सिंह (26) के खाते में जाने की बात सामने आयी। आरोपी गुरुदत्त नीरज श्रीवास्तव (22) ने मिलकर अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 25 जनवरी से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन - मनोज जरांगे

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक सागर कवड़े के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक महेश चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश बैरागी, विशाल मड़ावी, अनुप कावले, नीलेश तेलरांधे, अनूप राऊत, अमित शुक्ला, रणजीत जाधव, वैभव कट्टोजवार, अक्षय राऊत, दिनेश बोधकर, अंकित जिभे, पवन झाडे, लेखा राठोड़, प्रतीक वांदिले ने की।

Read More संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!

पुलिस ने आरोपियों से 2 लैपटॉप, 42 आधार कार्ड, 23 पैन कार्ड, इंटरनेट बैंक के पासवर्ड पत्र, 4 महाराष्ट्र दूकान लाइसेंस, कुल 80,300 रुपयों का माल जब्त किया गया।

Read More ठाणे से 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश