दादर इलाके में चित्रा सिनेमा की कैंटीन में लगी आग 

Fire broke out in the canteen of Chitra Cinema in Dadar area

दादर इलाके में चित्रा सिनेमा की कैंटीन में लगी आग 

मुंबई : सिनेमा हॉल प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि आग चित्रा सिनेमा की कैंटीन में दोपहर करीब 3.15 बजे लगी। हालांकि, इस पर दस मिनट के भीतर ही काबू पा लिया गया।

मुंबई : सिनेमा हॉल प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि आग चित्रा सिनेमा की कैंटीन में दोपहर करीब 3.15 बजे लगी। हालांकि, इस पर दस मिनट के भीतर ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर एक दमकल और पानी के टैंकर को भेजा गया और सिनेमा देखने वालों व कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा गया।   


मुंबई के दादर इलाके में रविवार की दोपहर एक सिनेमा हॉल की कैंटीन में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिनेमा हॉल प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सिनेमा हॉल फिर शुरू हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि आग चित्रा सिनेमा की कैंटीन में दोपहर करीब 3.15 बजे लगी। हालांकि, इस पर दस मिनट के भीतर ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर एक दमकल और पानी के टैंकर को भेजा गया और सिनेमा देखने वालों व कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा गया।   

Read More हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ब्योरा पेश करने का दिया आदेश 


अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चित्रा सिनेमा के एक अधिकारी ने अग्निशमन विभाग को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने इस घटना से हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। 

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू


बयान में कहा गया, हमारी टीम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर अग्नि सुरक्षा की जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा परिसर सभी जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। सिनेमा हॉल के अधिकारी ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सिनेमाघर फिर से चालू हो जाएगा। 

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश