मुंबई में सीनियर सिटीजन महिला के साथ धोखाधड़ी... बिना सिग्नेचर के लिया 1 करोड़ से अधिक का लोन

Senior citizen woman cheated in Mumbai... took loan of more than 1 crore without signature

मुंबई में सीनियर सिटीजन महिला के साथ धोखाधड़ी... बिना सिग्नेचर के लिया 1 करोड़ से अधिक का लोन

कनाडा से मुंबई आने के बाद उन्हें यह नोटिस मिली। कालाचौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला सीनियर सिटीजन है और मुंबई में अकेली रहती हैं। उनकी बेटी और दामाद कनाडा में रहते हैं। 2007 में कालाचौकी पुलिस थाने की हद में उनका एक पेट्रोल पंप हुआ करता था। वह पंप पूरे परिवार की साझेदारी में था।

मुंबई : कालाचौकी पुलिस ने एक सीनियर सिटीजन महिला से धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि बिना महिला के सिग्नेचर के आरोपी ने पेट्रोल पंप के नाम पर एक करोड़ से अधिक का लोन लिया था। इसका खुलासा तब हुआ जब शिकायतकर्ता के घर पर प्रॉपर्टी जप्ती को लेकर मैसेज आने लगा।

कनाडा से मुंबई आने के बाद उन्हें यह नोटिस मिली। कालाचौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला सीनियर सिटीजन है और मुंबई में अकेली रहती हैं। उनकी बेटी और दामाद कनाडा में रहते हैं। 2007 में कालाचौकी पुलिस थाने की हद में उनका एक पेट्रोल पंप हुआ करता था। वह पंप पूरे परिवार की साझेदारी में था।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

लेकिन बाद में परिवार के लोगों ने पेट्रोल पंप बेच दिया। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने पेट्रोल पंप हुसैन अमीर अली अजने को बेचा था। लेकिन तब नियम यह था। कि अगर किसी के नाम से पंप पास हुआ है तो वह भागीदारी में रहना चाहिए। इसलिए उन लोगों ने शिकायतकर्ता महिला को 51 प्रतिशत का पार्टनर बनाया। लेकिन नियमों में शिथिलता आने के बाद जब भी महिला पार्टनर बदलने के लिए कहती थी वह नहीं बदलता और अंत में कागज पत्र बैंकों में देकर लोन ले लिया।

दरअसल महिला कनाडा में अपने बेटी के यहां थी। तभी बैंकों के कई पेपर वसूली को लेकर उनके घर पर आए थे। जिसे वहीं रहने वाले एक शख्स ने उन्हें भेजा था। जिसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी हुसैन ने उनके पार्टनर रहने के बावजूद बिना उनका सिग्नेचर लिए कई बैंकों से 1 करोड़ 70 लाख 7 हजार 204 रुपये का लोन लिया। इसके बाद बकाया भरने के नाम पर 2024 में पेट्रोल पंप भी बेच दिया। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत कालाचौकी पुलिस थाने में की। जिसमें एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है।

Read More मुंबई : म्हाडा द्वारा आयोजित लॉटरी में आरक्षित घरों को आम जनता के लिए उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण शुरू 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश