सोलापुर के श्मशान घाट में दफनाया गया 10 महीने के बच्चे का शव गायब

The body of a 10-month-old child buried at the cremation ground in Solapur is missing

सोलापुर के श्मशान घाट में दफनाया गया 10 महीने के बच्चे का शव गायब

सोलापुर पुलिस गायब बच्चे के शव की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार वाघमारे परिवार का दस माह का बच्चा प्रियांश वाघमारे खेलने के दौरान घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 14 जून को प्रियांश की मौत हो गई थी। इसके बाद वाघमारे परिवार ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुआयना भी किया। इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। लोगों में जादू-टोना के लिए बच्चे का शव गायब करने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

मुंबई : सोलापुर शहर के श्मशान घाट में दफनाया गया 10 महीने के बच्चे का शव गायब हो गया है। रविवार को इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई है। सोलापुर पुलिस गायब बच्चे के शव की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार वाघमारे परिवार का दस माह का बच्चा प्रियांश वाघमारे खेलने के दौरान घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 14 जून को प्रियांश की मौत हो गई थी।

परिजनों ने श्मशान घाट पर प्रियांश के शव का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया था। रविवार को तीसरे दिन का अनुष्ठान करने के लिए वाघमारे परिवार जब श्मशान घाट पहुंचा, तो जहां प्रियांश को दफनाया था, वहां उन्हें एक गड्डा मिला। शव गायब था।

Read More महाराष्ट्र : मंत्रालय की छठी मंजिल पर प्रवेश प्रतिबंध!

इसके बाद वाघमारे परिवार ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुआयना भी किया। इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। लोगों में जादू-टोना के लिए बच्चे का शव गायब करने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव