माहिम फिशरमैन कॉलोनी से वर्ली किला और मंत्रालय से बधवार पार्क तक बनेगा वॉक वे...

Walkway will be built from Mahim Fisherman Colony to Worli Fort and from Mantralaya to Badhwar Park...

माहिम फिशरमैन कॉलोनी से वर्ली किला और मंत्रालय से बधवार पार्क तक बनेगा वॉक वे...

बांद्रा पश्चिम में बैंडस्टैंड पर तीन से चार किमी का वॉक वे है। कुछ लोग समुद्र की ओर जाने के बजाय इस पैदल मार्ग पर चलने का आनंद लेते हैं। इसी तरह का वॉक वे माहिम फिशरमैन कॉलोनी से वर्ली किले तक बनाया जाएगा। इस वॉक वे पर शानदार लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और कुछ खुली जगह भी होगी।

मुंबई: बीएमसी ने मुंबईकरों और पर्यटकों के लिए जगह-जगह वॉक वे बनाने की योजना बना रही है। माहिम फिशरमैन कॉलोनी से वर्ली किले तक और मंत्रालय से बधवार पार्क तक दो जगहों पर वॉक वे बनाने की योजना अंतिम चरण में हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि वॉक वे के लिए लोकसभा चुनाव के बाद काम तेज़ किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि मुंबई फुटपाथ पर फेरीवालों का कब्जा है, जिससे चलना मुश्किल हो जाता है।

हमें उम्मीद है कि वॉक वे बनने से जहां आम लोगों को चलने-फिरने में आसानी होगी, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीएमसी को ऐसी योजना लागू करने का निर्देश दिया है। उसी के तहत वॉक वे बनाने का निर्णय लिया गया है।

Read More मुंबई: साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करेंगे और सभी पुलिस अधिकारियों को साइबर धोखाधड़ी मामलों में शीघ्र एफआईआर दर्ज

बांद्रा पश्चिम में बैंडस्टैंड पर तीन से चार किमी का वॉक वे है। कुछ लोग समुद्र की ओर जाने के बजाय इस पैदल मार्ग पर चलने का आनंद लेते हैं। इसी तरह का वॉक वे माहिम फिशरमैन कॉलोनी से वर्ली किले तक बनाया जाएगा। इस वॉक वे पर शानदार लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और कुछ खुली जगह भी होगी।

Read More मुंबई : नालों की सफाई से जुड़े ठेकेदारों को मनपा ने चेताया; नालों से निकाली गई गाद को दो दिनों के भीतर निस्तारित किया जाना चाहिए

अधिकारी ने बताया कि माहिम फिशर कॉलोनी से वर्ली किले तक लगभग 9 किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए वॉक वे बनाया जाएगा। यह वॉक वे पीडब्ल्यूडी, मैरीटाइम बोर्ड, बीएमसी और अन्य सरकारी एजेंसियों की मदद से बनाया जाएगा। इसके लिए सीआरजेड की मंजूरी भी ज़रूरी है, इसकी मंजूरी के लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद बीएमसी वॉक वे निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराएगी। वॉक वे बेहतरीन बने इसके लिए बीएमसी ने कंसल्टेंट की भी नियुक्ति की थी। कंसल्टेंट ने पिछले दिनों बीएमसी में एक प्रेजेंटेशन भी दिया है।

Read More मुंबई : बैंकॉक से 90 लाख रुपये की हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के आरोप में कैब ड्राइवर गिरफ्तार

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  लोगों को एकजुट रहना चाहिए;आतंकवादियों का उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था - छगन भुजबल मुंबई:  लोगों को एकजुट रहना चाहिए;आतंकवादियों का उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था - छगन भुजबल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि लोगों को एकजुट रहना...
मुंबई  : महाराष्ट्र को देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 
पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया तेजी से चल रही : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
दादर मार्केट में मुस्लिम फेरीवालों पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में भाजपा के माहिम विधानसभा प्रमुख अक्षता तेंदुलकर समेत 9 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
ठाणे : मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
मुंबई :  ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग
परभणी:  सात लाख करोड़ रुपये के बजट में से राज्य सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और ऋण पर खर्च - अजित पवार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media