कांग्रेस अब काफी हद तक हो गई है वामपंथी - मिलिंद देवरा

Congress has now become leftist to a great extent - Milind Deora

कांग्रेस अब काफी हद तक हो गई है वामपंथी - मिलिंद देवरा

वर्ष 2004 से 2014 तक दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे देवरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता पार्टी के मौजूदा आर्थिक दृष्टिकोण से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की अगुवाई में 1991 में आर्थिक सुधार लागू किये थे। शिवसेना सांसद ने कहा, ''लेकिन कांग्रेस अब उन सुधारों से दूर भाग रही है, कतरा रही है।''

मुंबई: शिवसेना के राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा ने दावा किया कि किसी जमाने में आर्थिक सुधारों की शुरुआत करने वाली कांग्रेस का वर्तमान में विभाजनकारी आर्थिक एजेंडा है, जो भारत के आर्थिक विकास को पटरी से उतारना चाहता है। देवरा ने कहा कि कांग्रेस अब काफी हद तक वामपंथी हो गई है और उन नीतियों के बारे में बात करती है, जो वामपंथ और समाजवाद से प्रेरित हैं और ये दोनों ही विचारधाराएं दुनिया भर में विफल रही हैं। देवरा ने कहा कि कांग्रेस को उन नीतियों के बारे में बात करनी चाहिए, जो ईंधन नवाचार और निवेश को बढ़ाये। 

इस वर्ष जनवरी में कांग्रेस छोड़ कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए देवरा ने कहा कि 1991 के आर्थिक सुधार, पिछले 60 से 70 वर्षों की कांग्रेस की नीतियों ने व्यापारियों और धन सृजनकर्ताओं को पनपने का मौका दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि अब कांग्रेस पार्टी उन्हें नाम से पुकारने, उन्हें गालियां देने और उनकी आलोचना करने की कोशिश कर रही है।

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

देवरा ने दावा किया, ''यह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस अपनी ही बनाई हुई परंपरा से दूर भाग रही है।'' उन्होंने कहा, ''किसी जमाने में कांग्रेस के पास भारत को आगे ले जाने का आर्थिक एजेंडा था। आज मुझे लगता है कि कांग्रेस का आर्थिक एजेंडा विभाजनकारी है, जो भारत के आर्थिक विकास को पटरी से उतारना चाहता है। आज भारत में वाकई दिलचस्प बयार चल रही है और दुनिया चीन से हटकर भारत में निवेश करना चाहती है।'' मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे देवरा ने कहा, ''हमें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए।''

Read More केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी सौगात तो सीएम फडणवीस ने जताया आभार...

वर्ष 2004 से 2014 तक दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे देवरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता पार्टी के मौजूदा आर्थिक दृष्टिकोण से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की अगुवाई में 1991 में आर्थिक सुधार लागू किये थे। शिवसेना सांसद ने कहा, ''लेकिन कांग्रेस अब उन सुधारों से दूर भाग रही है, कतरा रही है।''

Read More नागपुर : एमवीए सरकार के कार्यकाल के दौरान महायुति नेताओं को फंसाने की साजिश की जांच के लिए एसआईटी का गठन

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन