10 साल में 17 हजार पेड़ काटे गए... विकास कार्यों में पेड़ों की हुई हत्या !

17 thousand trees were cut in 10 years... Trees were killed in development works!

10 साल में 17 हजार पेड़ काटे गए...  विकास कार्यों में पेड़ों की हुई हत्या !

दस सालों में14 हजार 434 वृक्षों को पुनर्रोपित किया गया है लेकिन पुनर्रोपित किए गए अधिकांश पेड़ मृत हो जाते है। जिससे इन पेड़ो को काटने में गिनती न कर एक तरह से पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पेड़ो को काटने की संख्या के अनुसार जितने पेड़ो को काटा जाता है उससे अनिवार्य है लेकिन वह पेड़ कहा लगाए गए इसकी कोई जानकरी नहीं मुंबई के बाहर पेड़ लगाने का मुंबई को कोई फायदा नहीं मिलता जिससे मुंबई में पर्यावरण का बदलाव दिखाई दे रहा है। 

मुंबई : एक तरफ पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ ऐसा संदेश दिया जाता है। पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का अब सवाल  उठाया जा रहा है। विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों के लिए पिछले दस वर्षों में 17,000 से अधिक पेड़ काटे गए हैं। चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई है कि चार हजार से ज्यादा पेड़  जो कि पुनर्रोपित किए थे वह भी मर गए है।जिससे पुनर्रोपित के नाम पर पेड़ो को काटने की संख्या घटाई जाती है लेकिन पेड़  बचते। वॉच डॉग फाउंडेशन के संस्थापक गॉडफ्रे पिमेंटा ने पिछले दस वर्षों में पेड़ों की पुनर्रोपण और पेड़ों की कटाई सहित विभिन्न  जानकारी सूचना के अधिकार  में मांगी थी ।  

मनपा वृक्ष प्राधिकरण की बैठकों में बिल्डरों की आवासीय परियोजनाओं के साथ-साथ मनपा सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों के परियोजनाओं में बाधा बनने वाले पेड़ों को काटने के प्रस्ताव लाकर पेड़ो के काटनेकी मंजूरी दी जाती है । इस दौरान कुछ पेड़ो को  काटा नहीं जाता उन्हें दुसरे स्थान पर पुनर्रोपित किया जाता है। परियोजनाओं को देखकर पेड़ो को काटने की अनुमति दी जाती है।  पिछले दस सालो  में 17 हजार 50 पेड़ काटे गए हैं जो की  विभिन्न परियोजनाओं में बाधा बन रहे हैं।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

मनपा के पश्चिम वार्ड अंधेरी  पश्चिम में सबसे अधिक 2,083 पेड़ काटे गए है। जबकि  एन वार्ड  घाटकोपर  में 1 हजार 928 पेड़ काटे गए हैं और जी साउथ वार्ड में भी 1 हजार 849 पेड़ काटे गए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में पेड़ो के काटे जाने से मुंबई में पर्यावरण पर इसका प्रभाव पड़ने का आरोप लगाया है।

Read More वकोला पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

दस सालों में14 हजार 434 वृक्षों को पुनर्रोपित किया गया है लेकिन पुनर्रोपित किए गए अधिकांश पेड़ मृत हो जाते है। जिससे इन पेड़ो को काटने में गिनती न कर एक तरह से पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। पेड़ो को काटने की संख्या के अनुसार जितने पेड़ो को काटा जाता है उससे अनिवार्य है लेकिन वह पेड़ कहा लगाए गए इसकी कोई जानकरी नहीं मुंबई के बाहर पेड़ लगाने का मुंबई को कोई फायदा नहीं मिलता जिससे मुंबई में पर्यावरण का बदलाव दिखाई दे रहा है। 

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

मनपा ने पर्यावरण को समतोल बनाए रखने के लिए और मुंबई को हरा भरा बनाए रखने के लिए  जापानी शैली के  मियावाकी पेड़ लगाने का निणर्य लिया । पिछले तीन-चार सालो  में 3 लाख 84 हजार 700 मियावाकी और 36 हजार 973 सामान्य प्रजाति के पेड़ पेड़ लगाए गए । मियावाकी पेड़ो को दोबारा पुनर्रोपित करने का प्रमाण नहीं है। मियावाकी पेड़ कितने साल जीवित रहते है इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं होने से इनके जीवित रहने का कोई  प्रमाण नहीं होने से पेड़ कितने साल जीवित रहते है इस पर सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है। 

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन