सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की कुछ युवकों ने सरेआम निर्दयता से कर दी हत्या !

A man was brutally murdered in public by some youth due to a dispute over cigarette smoking.

सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की कुछ युवकों ने सरेआम निर्दयता से कर दी हत्या !

अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी अब्बास मोहम्मद अली शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फ्रांसिस उर्फ शफी फर्नांडिस बांद्रा के चैपल रोड इलाके में परिवार के साथ रहते है और एस्टेट एजेंट का काम करते थे।

मुंबई: मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की कुछ युवकों ने सरेआम निर्दयता से हत्या कर दी। मृतक का नाम फ्रांसिस उर्फ शफी फर्नांडिस (उम्र 51) है। बुधवार रात बांद्रा में चार लोगों ने फर्नांडिस की चाकू मारकर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी अब्बास मोहम्मद अली शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फ्रांसिस उर्फ शफी फर्नांडिस बांद्रा के चैपल रोड इलाके में परिवार के साथ रहते है और एस्टेट एजेंट का काम करते थे।

Read More भिवंडी : 24 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड हड़पने वाला ठग गिरफ्तार

वारदात की रात वह क्रिसमस का प्रोग्राम खत्म होने के बाद अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच एक युवक खड़ा होकर सिगरेट पी रहा था। जिसके धुएं से फर्नांडिस की पत्नी को परेशानी हो रही थी। इसलिए फर्नांडिस ने युवक को मना किया। तो एक महिला और अब्बास ने शफी के साथ गाली-गलौज की। आरोपियों ने दो अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

उनमें बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों ने मिलकर शफी के सिर, गर्दन और सीने पर चाकू से वार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल शफी फर्नांडिस को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन भर्ती करने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी