मुंबई हवाई अड्डे पर डीआरआई ने 11 सांप जब्त किए... एक व्यक्ति गिरफ्तार

DRI seizes 11 snakes at Mumbai airport...one person arrested

मुंबई हवाई अड्डे पर डीआरआई ने 11 सांप जब्त किए... एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने एक व्यक्ति के पास से 11 सांप बरामद किए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई के अधिकारियों ने बुधवार को बैंकॉक से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे एक व्यक्ति को रोका।

मुंबई : मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने एक व्यक्ति के पास से 11 सांप बरामद किए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई के अधिकारियों ने बुधवार को बैंकॉक से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे एक व्यक्ति को रोका।

उन्होंने बताया कि सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को बिस्कुट और केक के पैकेट के भीतर छिपाए गए 11 सांप मिले। इनमें से नौ बॉल पायथन (पायथन रेगियस) और दो कॉर्न स्नेक (पैंथेरोफिस गुट्टाटस) थे। अधिकारी ने बताया कि तस्करी कर लाए गए वन्यजीवों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

नवी मुंबई में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारियों ने बाद में सरीसृप प्रजातियों की पहचान की, जिन्हें कुछ लोग विदेशी पालतू जीव के रूप में पालते हैं। उन्होंने कहा कि बॉल पायथन और कॉर्न स्नेक स्वदेशी प्रजातियां नहीं हैं और उन्हें जीवों तथा वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों से संबंधित ‘‘कन्वेन्शन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एंडेन्जर्ड स्पिशीज ऑफ वाइल्ड फॉना एंड फ्लोरा’’ (सीआईटीईएस) और आयात नीति का उल्लंघन करके यहां लाया गया था।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूसीसीबी के क्षेत्रीय उप निदेशक ने सांपों को बैंकॉक वापस भेजने के लिए हिरासत-सह-निर्वासन आदेश जारी किया है। अधिकारी ने कहा कि सांप को लाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन