अवैध तरीके से रहने वाले नौ बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी तरीके से पैसे ट्रांसफर का आरोप

Nine Bangladeshis living illegally arrested, accused of fraudulent money transfer

अवैध तरीके से रहने वाले नौ बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी तरीके से पैसे ट्रांसफर का आरोप

मुंबई, क्राइम ब्रांच ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल थे। उनके ऊपर अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया गया है।
पुलिस ने बताया कि कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई, क्राइम ब्रांच ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल थे। उनके ऊपर अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया गया है।
पुलिस ने बताया कि कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनका मुख्य मकसद अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश पैसे ट्रांसफर करना था। इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने इसे एक तरह का हवाला लेनदेन करार दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी उन व्यक्तियों के जरिए पैसे ट्रांसफर करते थे, जो भारत से बांग्लादेश या इसके विपरित सीमा पार करते थे। 


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजतिलक रौशन ने कहा, 'भारत आने के बाद वे फर्जी आधार कार्ड बनाते थे और इसके जरिए आरोपी बैंक में खाता खुलवाते थे। वे अपनी पहचान छिपाकर भारतीय नागरिक होने का दावा करते थे।'

Read More महाराष्ट्र में अब मंदिरों की तरह मस्जिद और चर्च भी सरकार के नियंत्रण में आ सकते हैं - राहुल नार्वेकर


डीसीपी ने बताया कि कुछ आरोपियों को मुंबई तो अन्य को ठाणे और नवी मुंबई के अन्य इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा, 'एक निश्चित राशि जमा होने के बाद वे कुछ लोगों के जरिए इन पैसों को बांग्लादेश ट्रांसफर करते थे। यदि कोई भारत आता था तो वे उसके माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते थे। अबतक लाख से भी ज्यादा पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। हम अभी कुल राशि का खुलासा नहीं कर रहे हैं।'

Read More पुणे: लोन डिफॉल्टर के खिलाफ बैंक द्वारा फ्लैट के दरवाजे पर लगाए गए लॉक और सील को तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज


डीसीपी ने बताया कि आरोपी बांग्लादेश में रहने वाले जरूरतमंदों के लिए पैसे ट्रांसफर करते थे। साथ ही भारत में अवैध तरीके से रहने वालों के लिए भी पैसे ट्रांसफर कर रहे थे, जो भारत से बंग्लादेश पैसे भेजने का काम करते थे। 

Read More भिवंडी : कब्रिस्तान के नजदीक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर हत्या ; आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन