मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार... सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ इस्तेमाल की थी आपत्तिजनक भाषा

Former Mumbai Mayor Datta Dalvi arrested... had used objectionable language against CM Eknath Shinde

मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी गिरफ्तार...  सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ इस्तेमाल की थी आपत्तिजनक भाषा

दलवी के खिलाफ मुंबई के भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। मुंबई के पूर्व मेयर की गिरफ्तारी पर पुलिस स्टेशन के बाहर शिवसैनिकों की भीड़ भी जुट गई। इसके बाद वहां पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी को अरेस्ट किया गया है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता दत्ता दलवी की गिरफ्तारी पर मुंबई की राजनीति भी गरमा गई है। दत्ता दलवी पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना में मर्यादा लांघते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।

दलवी के खिलाफ मुंबई के भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। मुंबई के पूर्व मेयर की गिरफ्तारी पर पुलिस स्टेशन के बाहर शिवसैनिकों की भीड़ भी जुट गई। इसके बाद वहां पर पुलिस बल की तैनाती की गई।

भांडुप थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि 26 नवंबर को उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने उपनगर भांडुप में एक सभा आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस कार्यक्रम में दलवी ने कथित तौर पर शिंदे के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बयान दिए।

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

पूर्व मेयर दत्ता दलवी को आज सुबह उनके अवास से अरेस्ट किया गया। दलवी की गिरफ्तारी की सूचना पर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत भी थाने पहुंचे।

भांडुप पुलिस ने दलवी के खिलाफ खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 153 (बी), 153 (ए) (1) सी, 294, 504, 505 (1) (सी) के तहत मामला दर्ज किया था। उसके बाद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपशब्द कहने पर दलवी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब कोर्ट में पेश करेगी।

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

कोर्ट में पेशी के साथ पुलिस रिमांड पर लेकर इस मामले चार्जशीट भी पेश कर सकती है। इसके लिए उनकी सभा के वीडियो को कब्जे में लिया गया है। इसकी फोरेंसिक जांच की भी करवाई जा रही है।

मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले दत्ता दलवी शिवसेना (UBT) के नेता हैं। वे उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। बीएमसी में जब शिवसेना और बीजेपी की कब्जा था। तब दत्ता दलवी को मुंबई का मेयर बनने का मौका मिला था। वे 2005 से लेकर 2007 तक मुंबई के मेयर रहे थे। दत्ता दलवी मुंबई की पॉलिटिक्स में काफी समय से सक्रिय हैं। वे कई बार बीएमसी के पार्षद भी रह चुके हैं। शिवसेना के विभाजन के बाद से उद्धव ठाकरे के साथ हैं।

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया