गढ़चिरौली में नक्सलियों ने एक पुलिस पटेल की कर दी हत्या... सरकार के लिए मुखबीरी करने का आरोप

Naxalites killed a police Patel in Gadchiroli... accused of being an informant for the government ​

गढ़चिरौली में नक्सलियों ने एक पुलिस पटेल की कर दी हत्या... सरकार के लिए मुखबीरी करने का आरोप

तत्काल सुधर जाएं अन्यथा जनता माफ नहीं करेगी। बता दें कि यहां इस इलाके में अभी भी नक्सलियों का खौफ जारी है। वहीं अब एक बार फिर से नक्सलियों द्वारा इस तरह से घर से उठाकर ले जाने और हत्या कर देने के बाद से इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है। वहीं जिस तरह से नक्सलियों ने पर्चा जारी करके लोगों को चेतावनी दी है। इससे लोग और भी ज्यादा डरे हुए हैं।

गढ़चिरौली: जिले की एतापल्ली तहसील के अति दुर्गम क्षेत्र में बसे टिटोला गांव में सुरजागढ़ लोहा खदान का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने पुलिस पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पुलिस पटेल का नाम टिटोला निवासी लालसू वेलदा है। वहीं हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है। इसमें नक्सलियों ने पुलिस पाटिल की हत्या की जिम्मेदारी ली है।  मिली जानकारी के मुताबिक लालसू वेलदा का 35 वर्षीय बेटा रमेश लालसू वेलदा गढ़चिरौली पुलिस की C60 बटालियन में वर्ष 2011 से कार्यरत है।

Read More महाराष्ट्र : प्याज की कीमतों में 50% की भारी गिरावट 

वहीं उसका दूसरा बेटा गणेश लालसू वेलदा सुरजागढ़ माइनिंग खदान में काम कर रहा है। बता दें कि हेडरी पुलिस थाना क्षेत्र के जांबिया ग्राम पंचायत में टिटोला गांव आता है। यहां रात के समय कुछ बंदूकधारी नक्सली लालसू के घर पहुंचे और उसे घर से बाहर ले गए। नस्कलियों ने लालसू को सुरजागढ़ लोहा खदान का दलाल और पुलिस प्रशासन का मुखबीर समझ कर गोली मार दी। नक्सलियों ने लालसू की हत्या कर दी और वहां पर एक पर्चा भी छोड़ा है।

Read More महाराष्ट्र : मंत्रियों में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को शामिल नहीं किया; समर्थकों में गुस्सा

इस पर्चे के जरिए नक्सलियों ने लालसू की हत्या की जिम्मेदारी ली है। साथ ही उन्होंने लालसू का समर्थन कर रहे लोगों को चेतावनी भी दी है।  पर्चे में नसक्लियों ने लिखा है कि आदिवासी जल जंगल जमीन बचाने के लिए अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी आवाज दबाने के लिए कुछ लोग जन विरोधी कार्य कर रहे हैं।

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

तत्काल सुधर जाएं अन्यथा जनता माफ नहीं करेगी। बता दें कि यहां इस इलाके में अभी भी नक्सलियों का खौफ जारी है। वहीं अब एक बार फिर से नक्सलियों द्वारा इस तरह से घर से उठाकर ले जाने और हत्या कर देने के बाद से इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है। वहीं जिस तरह से नक्सलियों ने पर्चा जारी करके लोगों को चेतावनी दी है। इससे लोग और भी ज्यादा डरे हुए हैं।

Read More महाराष्ट्र के अहिल्या नगर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अन्ना हजारे ने किया स्वागत...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश