सीए से ओडिशा में कार पहुंचाने के नाम पर चार लोगों ने ठगे 37,964 रुपये...

Four people cheated Rs 37,964 in the name of delivering car from CA to Odisha...

सीए से ओडिशा में कार पहुंचाने के नाम पर चार लोगों ने ठगे 37,964 रुपये...

पीड़ित ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसने 2011 में एक कार खरीदी थी, लेकिन इसका यहां ज्यादा उपयोग नहीं कर रहा था इसलिए वह कार को ओडिशा स्थित अपने गृहनगर भेजना चाहता था। कसारवाडावली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उसने वाहनों का परिवहन करने वाली ‘लॉजिस्टिक कंपनियों’ की ऑनलाइन खोज की।

ठाणे : ठाणे शहर के 46 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से चार लोगों ने कथित तौर पर 37,964 रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने खुद को सामान पहुंचाने वाली एक कंपनी से जुड़े होने का दावा किया था और उसे अपनी कार को ओडिशा ले जाने में मदद की पेशकश की थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसने 2011 में एक कार खरीदी थी, लेकिन इसका यहां ज्यादा उपयोग नहीं कर रहा था इसलिए वह कार को ओडिशा स्थित अपने गृहनगर भेजना चाहता था। कसारवाडावली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि उसने वाहनों का परिवहन करने वाली ‘लॉजिस्टिक कंपनियों’ की ऑनलाइन खोज की।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

उसने कुछ लोगों से संपर्क किया जिनका विवरण एक वेबसाइट पर दिया गया था और कार के परिवहन के लिए रकम का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि कार आठ नवंबर को उन व्यक्तियों के चालक को सौंप दी गई। लेकिन बाद में जब पीड़ित ने कार पहुंचाए जाने की स्थिति के बारे में चालक से पूछताछ की तो उसने उसे कंपनी के लोगों से संपर्क करने के लिए कहा जिन्होंने गोलमोल जवाब दिया।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

बाद में चारों आरोपियों का फोन नंबर संपर्क से बाहर बता रहा था। अधिकारी ने कहा कि चूंकि कार गंतव्य पर नहीं पहुंची थी इसलिए व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश