कुर्ला में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Massive fire breaks out in building in Kurla, more than 35 people admitted to hospital

कुर्ला में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई (Mumbai) में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां के कुर्ला इलाके (Kurla Area) में एक इमारत (Building) में आग लग गई है। आग (Fire) लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग इतनी भीषण थी कि 39 लोग घायल हो गए। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी (Fireman) मौके पर पहुंचे और अलग-अलग मंजिलों से करीब 60 लोगों को बचाया।

39 लोग अस्पताल में भर्ती

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

आग में फंसे 39 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई महानगरपालिका के अनुसार, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और जांच कर रहे हैं।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

गौरतलब है कि 15 फरवरी को मुंबई के कुर्ला पश्चिम में एक बहुमंजि आवासीय इमारत में आग लग गई थी। इस आग के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यहां ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में भी पिछले शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे एक चार मंजिला इमारत 'आदिनारायण भुवन' ढह गई थी। मलबे से दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन लोगों को बचाया गया है।

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला

Tags: