
डोंबिवली पूर्व में इमारत गिरने से 55 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
55 people injured in building collapse in Dombivali East, many in critical condition
On
ठाणे जिले के डोंबिवली पूर्व में आयरे दत्तनगर इलाके में आदिनारायण सोसाइटी की इमारत ढह गई। इस हादसे में लगभग 55 लोग घायल हो गए हैं। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्हें निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
बताया जा रहा है कि आदिनारायण सोसाइटी की इमारत काफी पुरानी थी।फिलहाल 15 सितंबर को यह इमारत ढह गई। टीडीआरएफ टीम, फायरब्रिगेड और महानगरपालिका प्रशासन की टीम इमारत के मलबे के नीचे से एक को बाहर निकालने में कामयाब रही है। हादसे में 50 से 55 लोग घायल हो गए हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं और उनकी तलाश और बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
Rokthok Lekhani Epaper
Related Posts

Post Comment
Latest News

22 Sep 2023 15:53:46
क्या मुंबई बड़े पैमाने पर तबाही का सामना कर रही है? शहर में कम से कम 13 पुल नाजुक स्थिति...
Comment List