शिव सेना- एन सी पी- कांग्रेस गठबंधन ने कहा–महाराष्‍ट्र विकास अघाड़ी सरकार राज्‍य में किसानों के कर्जे माफ कर देगी

शिव सेना- एन सी पी- कांग्रेस गठबंधन ने कहा–महाराष्‍ट्र विकास अघाड़ी सरकार राज्‍य में किसानों के कर्जे माफ कर देगी

शिव सेना- एन सी पी- कांग्रेस गठबंधन ने आज कहा है कि महाराष्‍ट्र विकास अघाड़ी सरकार राज्‍य में किसानों के कर्जे माफ कर देगी और स्‍थानीय तथा स्‍थायी रूप से राज्‍य में रहने वाले युवाओं के लिए नौकरी में 80 प्रतिशत कोटा सुनिश्चित करेगी।

आज शाम मुम्‍बई में मीडिया को संबोधित करते हुए एन सी पी नेता जयंत पाटिल और नवाब मलिक तथा शिव सेना नेता एकनाथ शिंदे ने साझा न्‍यूनतम कार्यक्रम प्रस्‍तावों की घोषणा की।

Read More कसारा-आसनगाव के बीच 15 घंटे बंद रहेगी लोकल, आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा ब्लॉक, देखें पूरा शेड्यूल

कार्यक्रम में राज्‍य के किसानों के कर्जों को पूर्ण रूप से माफ करना और लोगों के लिए एक रुपये पर क्लिनिक सुविधा की व्‍यवस्‍था करने का भी उल्‍लेख है।

Read More मुंबई हिट-एंड-रन मामला 2024 : जब्त बीएमडब्ल्यू लौटाने से अदालत ने किया मना

साझा कार्यक्रम में दस रुपये में पूरा भोजन उपलब्‍ध कराने की सुविधा दिए जाने की भी बात कही गई है।

Read More ठाणे नगर निगम 'स्वच्छ सर्वे 2025-26' की तैयारी में जुटा

Tags: