उच्‍चतम न्‍यायालय ने मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार को भी नोटिस जारी किया

उच्‍चतम न्‍यायालय ने मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार को भी नोटिस जारी किया

उच्‍चतम न्‍यायालय ने देवेन्‍द्र फडणवीस को महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री की शपथ दिलाने के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी के फैसले के खिलाफ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन द्वारा दायर याचिका पर केन्‍द्र और महाराष्‍ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

न्‍यायाधीश, न्‍यायमूर्ति एन वी रमन्‍ना, अशोक भूषण और संजीव खन्‍ना की खंडपीठ ने मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस और उपमुख्‍यमंत्री अजीत पवार को भी नोटिस जारी किया है। पीठ ने महाधिवक्‍ता तुषार मेहता को कल सुबह साढ़े 10 बजे तक राज्‍यपाल के पत्र भी अदालत में पेश करने को कहा है।

Read More मुंबई: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास

शिवसेना-एन.सी.पी-कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में कल रात याचिका दायर की थी। इस याचिका में भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल के निर्णय को रद्द करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए 24 घंटे के भीतर तत्काल सदन में शक्ति परीक्षण कराने की मांग की गई है। तीनों दलों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार गठन के लिए उन्हें आमंत्रित करने का अनुरोध भी किया है।

Read More मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज 

इन दलों ने एक अलग याचिका में विधायकों को शपथ दिलाने और शक्ति परीक्षण के लिए विशेष सत्र बुलाने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। इन दलों ने मांग की है कि उन्हें सदन में परीक्षण के दौरान बहुमत सिद्ध करने की अनुमति दी जाए।

Read More मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी