मुंबई के एक मकान के होते थे 300 दावेदार, अब बचे महज 18... जानें क्यों घटता जा रहा म्हाडा की लॉटरी का क्रेज

There used to be 300 claimants for a house in Mumbai, now only 18 are left… know why the craze of MHADA lottery is decreasing...

मुंबई के एक मकान के होते थे 300 दावेदार, अब बचे महज 18... जानें क्यों घटता जा रहा म्हाडा की लॉटरी का क्रेज

मुंबई में घर खरीदने वालों की पहली पसंद म्हाडा हुआ करता था। मुंबईकरों की चाहत होती थी कि म्हाडा की लॉटरी में उनका नाम आ जाए। म्हाडा के मकान कम कीमत वाले होने से आम लोगों के बजट में फिट हो जाते थे। महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की लॉटरी का इंतजार रहता था।

लाखों मुंबईकरों की चाहत होती है कि मायानगरी में उनका कोई अपना घर हो। मकान ढंग के हों और बजट में हों, इसलिए महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की लॉटरी का इंतजार रहता है। इस बार करीब 4 साल बाद म्हाडा मुंबई बोर्ड की लॉटरी निकली। लग रहा था कि सारे रेकॉर्ड टूट जाएंगे, लेकिन लोगों ने इसमें दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। इस वजह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ानी पड़ रही है। इससे पहले कोकण बोर्ड ने 10 मई को 4,640 घरों के लिए लॉटरी जारी की थी, जिसके लिए केवल 59,058 लोगों ने आवेदन किए थे। यहां भी प्रति घर के लिए औसतन 12 लोगों ने ही रुचि दिखाई।

मुंबई बोर्ड के लिए म्हाडा की अंतिम लॉटरी कोरोना से पहले 2019 में जारी हुई थी, जिसके बाद अब हुई है। चार साल पहले 217 घरों के लिए जारी हुई लॉटरी में 66,084 आवेदन प्राप्त हुए थे। यानी एक घर के लिए करीब 308 आवेदन थे। इस बार 4,082 घरों के लिए अब तक केवल 75,683 लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसका मतलब एक मकान के लिए औसतन 18 आवेदन मिले हैं। हैरानी की बात है कि इसमें से भी केवल 51,563 आवेदकों ने पैसे जमा कर अपनी दावेदारी पक्की की है...the craze of MHADA lottery is decreasing..

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

30018-101248969

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद

लॉटरी को उम्मीद से कम प्रतिसाद मिलने से म्हाडा की चिंता बढ़ गई है। म्हाडा को उम्मीद थी कि मुंबई बोर्ड की यह लॉटरी सभी रेकॉर्ड तोड़ देगी। 4,082 घरों के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद थी, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद करीब एक महीने में सिर्फ 75,683 रजिस्ट्रेशन ने म्हाडा को निराश कर दिया है। म्हाडा के इतिहास में कोकण बोर्ड द्वारा 2021 में जारी हुई लॉटरी को सबसे अधिक 2,46,650 आवेदन प्राप्त हुए थे। कोंकण बोर्ड ने 8,984 घरों की लॉटरी जारी की थी...the craze of MHADA lottery is decreasing..

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

लॉटरी में लोगों की कम दिलचस्पी के दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण घरों की कीमत अधिक होना और दूसरा कारण पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होना बताया जा रहा है। इस बार म्हाडा ने मुंबई बोर्ड में प्राइम लोकेशन के घरों को शामिल किया था। लॉटरी में शामिल सबसे महंगे घर की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये रखी गई है। बजट ज्यादा होने के कारण प्राइम लोकेशन में लोग अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं....the craze of MHADA lottery is decreasing..

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

सबसे ज्यादा आवेदन गोरेगांव के 1800 घरों के लिए मिले हैं, जो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। इसके अलावा विक्रोली, कांदिवली, अंधेरी, जुहू, वडाला, ताडदेव, पवई, मालाड, चांदिवली और मानखुर्द के घर भी लॉटरी में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, लॉटरी में शामिल गोरेगांव के घरों में सबसे अधिक लोगों ने रुचि दिखाई है..the craze of MHADA lottery is decreasing..

लॉटरी में शामिल होने के लिए लोग 10 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन पैसे जमा करवा सकते हैं। 17 जुलाई को पात्र और अपात्र आवेदकों की सूची जारी होगी। 19 जुलाई तक लोग अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 24 जुलाई को अंतिम सूची जारी की जाएगी....the craze of MHADA lottery is decreasing..

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन