1 दिन में सुनवाई, 2 महीने के अंदर सजा, विदेशी महिला से गेस्ट हाउस में छेड़छाड़ करनेवाले शख्स को 2 साल की जेल

Hearing in 1 day, punishment within 2 months, 2 years in jail for molesting foreign woman in guest house

1 दिन में सुनवाई, 2 महीने के अंदर सजा, विदेशी महिला से गेस्ट हाउस में छेड़छाड़ करनेवाले शख्स को 2 साल की जेल

मुंबई की एक अदालत ने पेरू की महिला के साथ छेड़छाड़ करने के जुर्म में 19 साल के युवक को दो साल कैद की सजा सुनाई है। वारदात 27 मार्च की है। कोर्ट ने दो महीने के भीतर सजा सुनाया। भायखला थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मझगांव मेट्रोपॉलिटन अदालत ने युवक को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

मुंबई : पेरू की एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले को माझगांव मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। इस केस में खास बात यह है कि एक दिन में कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली थी और दो महीने के अंदर आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुना दी गई। मुंबई में भायखला पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अशोक खोत ने बताया कि आरोपी रियाज अहमद वारदात के बाद यूपी भाग रहा था। तभी उसे अरेस्ट कर लिया गया था।

पेरू की महिला मार्च-अप्रैल में भारत टूर पर आई थी। 27 मार्च उसने भायखला के एक गेस्ट हाउस में कमरे बुक कराया। लेकिन उस कमरे में कॉकरोज बहुत थे। महिला ने जब रिसेप्शन पर शिकायत की, तो अटेंडेंट रियाज को महिला का कमरा चेंज करने को कहा गया। उसी दौरान रियाज ने महिला के साथ सेल्फी ली और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की..2 years in jail for molesting foreign woman..

Read More मुंबई : भाजपा नेता वसीम खान ने सपा के पूर्व सांसद एस. टी. हसन के उस बयान की निंदा की

122-100559948

Read More नवी मुंबई : ध्वस्त किए गए गैरेज को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण हिंसक झड़प; पाँच लोग घायल

महिला तत्काल भायखला पुलिस शिकायत करने आई। डिटेक्शन इंस्पेक्टर चिमाजी आढाव अपनी टीम के साथ गेस्ट हाउस पहुंचे और आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। महिला को स्पेनिश भाषा के अलावा कोई और भाषा आती नहीं थी। उसी गेस्ट हाउस में एक जर्मन भी रुका हुआ था।

Read More ₹79,000 की ठगी; साइबर पुलिस स्टेशन द्वारा पूरी राशि सफलतापूर्वक वसूल 

पुलिस ने उसकी मदद से महिला का स्टेटमेंट लिया। सीआरपीसी के सेक्शन 164 के तहत मेजिस्ट्रेट के सामने भी उसी दिन उसका बयान दर्ज करवाया गया। पुलिस ने उसी दिन चार्जशीट दाखिल की। अगले दिन कोर्ट में चार्ज फ्रेम हुए। पीड़ित महिला और जर्मन विटनेस दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को उस केस में आरोपी को सजा सुना दी गई...2 years in jail for molesting foreign woman...

Read More मुंबई: बिछड़े प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी;  क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस का कहना है कि जर्मन टूरिस्ट को अगले दिन गोवा जाना था, जबकि पेरू की महिला को मुंबई के बाद दिल्ली, हरिद्वार, श्रृषिकेश और केदारनाथ की यात्रा करनी थी। उन्होंने हर जगह के अडवांस टिकट बुक करा रखे थे। इसलिए पुलिस ने चार्जशीट के बाद कोर्ट से तत्काल चार्ज फ्रेम करवाने का अनुरोध किया, क्योंकि बाद में महिला और गवाह मुकदमे के लिए मुंबई नहीं आने वाले थे। कोर्ट ने इस बात का संज्ञान लिया और उसी दिन पूरी सुनवाई कर ली...2 years in jail for molesting foreign woman...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News