कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति विपरीत - नाना पटोले

Opposite position of Bharatiya Janata Party in Karnataka - Nana Patole

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति विपरीत - नाना पटोले

मणिपुर जल रहा है तो देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कर्नाटक में घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए उनके नेता बजरंग बली के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। लेकिन कर्नाटक के लोग समझदार हैं और वे भाजपा के झांसे में नहीं आनेवाले हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग बली का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आएगी और यहां भाजपा का ऑपरेशन लोटस काम नहीं आने वाला है, बल्कि यहां के लोग भाजपा का ऑपरेशन करेंगे।

मुंबई : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है और हमारी पार्टी का सत्ता में आना तय है। लोगों का साफतौर पर मानना है कि कांग्रेस पार्टी ही सबको साथ लेकर विकास कर सकती है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की स्थिति इसके विपरीत है और कर्नाटक में उन्हें नैनो कार में बैठना होगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को सातारा जिले के दौरे पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि कर्नाटक में भाजपा के लिए अनुकूल माहौल नहीं है, इसलिए उन्होंने केरल स्टोरी फिल्म के आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की, लेकिन कर्नाटक के लोग भाजपा के ऐसे किसी भी छलावे में आने वाले नहीं हैं।

इससे पहले भाजपा ने कश्मीर फाइल्स फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के मुद्दे को उठाया था। पटोले ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राज्यपाल हैं और केंद्र में बीजेपी की सत्ता है तो उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए क्या किया है? उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार बढ़े हैं। मणिपुर में भी भाजपा के सत्ता में रहने के दौरान दो समुदायों के बीच बड़ी हिंसा भड़की है।

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

मणिपुर जल रहा है तो देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कर्नाटक में घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए उनके नेता बजरंग बली के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। लेकिन कर्नाटक के लोग समझदार हैं और वे भाजपा के झांसे में नहीं आनेवाले हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग बली का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आएगी और यहां भाजपा का ऑपरेशन लोटस काम नहीं आने वाला है, बल्कि यहां के लोग भाजपा का ऑपरेशन करेंगे।

Read More नागपुर : एमवीए सरकार के कार्यकाल के दौरान महायुति नेताओं को फंसाने की साजिश की जांच के लिए एसआईटी का गठन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक झूठी पार्टी है और वह किसी भी तरीके से सत्ता पाने की कोशिश करती है। पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में सत्ता स्थापित की थी। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी ने सत्ता हासिल की थी। लेकिन भाजपा लोगों की राय नहीं मानती, क्योंकि उनके पास सीबीआई, ईडी जैसी सरकारी एजेंसियां हैं। देश की जनता ने देखा है कि मोदी सरकार सत्ता के लिए इन सरकारी तंत्रों का दुरूपयोग कर रही है। महाराष्ट्र में भी बीजेपी ने विधायकों को खरीदकर महाविकास आघाड़ी सरकार गिरा दी थी। हालांकि, कर्नाटक की जनता ने इस बार भाजपा की ४० फीसदी कमीशन वाली सरकार को सत्ता से उखाड़ कर फेंक देने का फैसला लिया है।

Read More संजय राउत के बीएमसी चुनाव से जुड़े बयान से माहौल गर्म