मुंबई में पेड़ों की छंटाई पर 32 से 35 करोड़ खर्च करेगी मनपा... सोसायटियों को करनी होगी 185964 पेड़ों की छंटाई

Municipal Corporation will spend 32 to 35 crores on pruning trees in Mumbai… Societies will have to prune 185964 trees

मुंबई में पेड़ों की छंटाई पर 32 से 35 करोड़ खर्च करेगी मनपा... सोसायटियों को करनी होगी 185964 पेड़ों की छंटाई

जी नार्थ विभाग के अंतर्गत दादर, धारावी और माहिम परिसर में पेड़ों की छंटाई के लिए मनपा  सबसे अधिक खर्च करेगी। इसी तरह बांद्रा पश्चिम और खार पश्चिम इलाके , के वेस्ट वार्ड के अंतर्गत अंधेरी पश्चिम एवं जोगेश्वरी पश्चिम, के ईस्ट वार्ड के अंतर्गत अंधेरी पूर्व, विले पार्ले , मालाड जैसे इलाकों में पेड़ों की छंटाई पर सबसे अधिक खर्च होगी।

मुंबई: मानसून के दौरान पेड़ गिरने की घटनाओं से होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए मनपा ठेकेदारों की नियुक्ति करती है। मनपा पेड़ों की छटाई पर  32 से 35 करोड़ रूपये खर्च करेगी। मनपा  के एक अधिकारी ने बताया कि बड़े वार्डों में डेढ़ से दो करोड़ रुपये और छोटे वार्डों में एक करोड़ रुपये पेड़ों की छंटाई पर खर्च होंगे।

जी नार्थ विभाग के अंतर्गत दादर, धारावी और माहिम परिसर में पेड़ों की छंटाई के लिए मनपा  सबसे अधिक खर्च करेगी। इसी तरह बांद्रा पश्चिम और खार पश्चिम इलाके , के वेस्ट वार्ड के अंतर्गत अंधेरी पश्चिम एवं जोगेश्वरी पश्चिम, के ईस्ट वार्ड के अंतर्गत अंधेरी पूर्व, विले पार्ले , मालाड जैसे इलाकों में पेड़ों की छंटाई पर सबसे अधिक खर्च होगी।  पिछले वर्ष पेड़ों की छंटाई पर मनपा  ने 52 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद

बारिश के दौरान मुंबई में बड़े पैमाने पर पेड़ और डाली गिरने की घटना सामने आती है। जिसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो जाती है और लोग घायल हो जाते हैं।  मनपा सड़क के किनारे  के पेड़ो की छटाई खुद करती है जबकि निजी सोसायटियों  में 185964 पेड़ों की छंटाई की जिम्म्मेदारी खुद सोसायटी की होती है।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

मनपा  ने  सोसायटियों को पेड़ो की छटाई को लेकर नोटिस दिया है। मुंबई में मृत हुए पेड़ो की संख्या  352 है इसमें से 227 पेड़ों को अब तक हटाया का चुका है।बाकी को मनपा हटाने की कार्रवाई  शुरू की है। सोसायटियों  में सबसे ज्यादा परेल, शिवडी, केईएम हॉस्पिटल एरिया में 13863 पेड़ हैं।

Read More मुंबई : अब ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए हर साल 10 दिनों के प्रशिक्षण के अलावा हर छह महीने में स्वास्थ्य जांच और मानसिक परीक्षण करवाना अनिवार्य

अंधेरी पश्चिम में 13134 , दहिसर एरिया में 12056 पेड़ , कुर्ला, साकीनाका एरिया में 11355 पेड़ हैं।  सबसे काम 1485 पेड़ सी वॉर्ड यानी कालबादेवी, भुलेश्वर एरिया में है।  आसानी से ले सकते हैं अनुमति मॉनसून के दौरान पेड़ या टहनी गिरने की घटना कम हो इसके लिए बीएमसी ने प्राइवेट सोसायटियों , सरकारी व अर्धसरकारी परिसरों में स्थित पेड़ों की छंटाई व काटने की अनुमति ऑनलाइन व ऐप के जरिए भी दे रही है।

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

लोग मनपा  के ऐप MCGM×24 व portal.mcgm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पेड़ों की छंटाई का परमिशन ले सकते हैं। मुंबई में 29 लाख 75 हजार से अधिक पेड़ हैं। इसी तरह मृत एवं कीड़े लगने से खराब हुए पेड़ों को तत्काल हटाने के लिए मनपा  के 1916 टोलफ्री नंबर पर भी अनुमति प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मनपा  के 24 वार्ड में नियुक्त वृक्ष अधिकारी से सीधे संपर्क कर भी खतरनाक हुए एवं मृत पेड़ों की सूचना देकर उसे काटा जा सकता है।