मुंबई के आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल!
177 trees killed in Mumbai's Aarey Colony!
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने सोमवार की सुबह आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल कर डाला। इसे लेकर पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है। पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि कुल १७७ पेड़ों की कटाई की गई है। आरे बचाओ संघर्ष समिति के अनुसार, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोमवार की सुबह पांच बजे आरे में पेड़ काटे गए। याचिकाकर्ताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि एमएमआरसी द्वारा १७७ से अधिक पेड़ों को काट दिया गया है।
मुंबई : मुंबई मेट्रो-३ लाइन के लिए आरे कॉलोनी में कारशेड बनाने के काम में वृक्षों का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने सोमवार की सुबह आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल कर डाला। इसे लेकर पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है। पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि कुल १७७ पेड़ों की कटाई की गई है। आरे बचाओ संघर्ष समिति के अनुसार, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोमवार की सुबह पांच बजे आरे में पेड़ काटे गए। याचिकाकर्ताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि एमएमआरसी द्वारा १७७ से अधिक पेड़ों को काट दिया गया है। मेट्रो-३ के निर्माण के लिए आरे में पेड़ों को काटने का मामला शुरू से ही एक संवेदनशील मुद्दा रहा है।
पर्यावरणविद और आरे के निवासी आरे में पेड़ों की कटाई के खिलाफ हैं। लेकिन एमएमआरसी कोर्ट से इजाजत लेकर पेड़ों को काटने का अपना मकसद पूरा करती नजर आ रही है। वर्ष २०१९ में एमएमआरसी ने कोर्ट की अनुमति के बाद रात में पेड़ काटने की कार्रवाई की थी। इसका पर्यावरणविदों ने जोरदार विरोध किया था। महाविकास आघाड़ी सरकार ने आरे के जंगल को बचाए रखने के लिए कांजुरमार्ग में मेट्रो कारशेड बनाने का बेहतरीन विकल्प दिया था। लेकिन सरकार बदलने के बाद शिंदे-फडणीस ने आरे में कारशेड बनाने के अपने पुराने फैसले को बरकरार रखा।

