अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का साथी रियाज भाटी वसूली के आरोप में गिरफ्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का साथी रियाज भाटी वसूली के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई: भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के एक कथित सहयोगी को मुंबई में एक कारोबारी से पांच लाख रुपए की वसूली का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि रियाज भाटी (50) को अपराध शाखा की यूनिट-I ने दक्षिण मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी इस साल जून में जुहू पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

अधिकारी ने कहा कि गोरेगांव के शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि भाटी उसका कारोबारी साझेदार था जिसने साझेदारी तोड़ने के बाद अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के नाम पर उससे पैसा मांगना शुरू कर दिया था। यूनिट-1 के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक मेर ने कहा कि भाटी को भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (वसूली) के तहत गिरफ्तार किया गया और उसे नौ अक्टूबर तक पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा।

Read More मुंबई : धारावी के कपल के खिलाफ केस दर्ज 13 महीने के बेटे को 1.05 लाख में बेच दिया 

एक अधिकारी ने बताया कि भाटी को इस साल जुलाई में पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने मुंबई क्रिकेट संघ की सदस्यता हासिल करने के लिए कथित तौर पर जाली हस्ताक्षर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अगस्त में भाटी और उसके भाई के खिलाफ अंबोली थाने में वसूली का एक मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि वह खंडाला में गोलीबारी की दो घटनाओं और मलाड में जमीन कब्जाने के मामले में भी आरोपी है।

Read More मुंबई : फायर सेफ्टी के नाम पर खानापूर्ति; -३ लाख से ज्यादा इमारतें फायर सेफ्टी से बाहर

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी