महाराष्ट्र में स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा गई... दो लाख लोगों के पीछे एक अस्पताल 

The health system in Maharashtra has also collapsed… One hospital behind two lakh people.

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा गई... दो लाख लोगों के पीछे एक अस्पताल 

वर्ष २०२१-२२ में अस्पतालों की कुल संख्या ५०३ थी, जबकि बेडों की संख्या २६,८२३ थी। वर्ष २०२२-२३ में अस्पतालों की संख्या बढ़कर ५१२ हो गई। इसके साथ ही ५१४ नए बेडों के जुड़ने से राज्य में इसकी संख्या बढ़कर २७,३३७ हो गई। वर्ष २०११-१२ में जिला चिकित्सालयों की संख्या २३ थी, जो वर्ष २०२२-२३ में से घटकर २२ रह गई है। वर्ष २०२१-२२ में १३ अस्पतालों में खाटों की संख्या ६,१६९ थी। वर्ष २०२२-२३ में इन अस्पतालों में १,०३६ बेड कम हो गए और यह घटकर ५,१३३ रह गई है।

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य की अनुमानित जनसंख्या १२.४९ करोड़ है। राज्य में ५१२ सरकारी अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में बेडों की संख्या २७,३३७ है। हालांकि, महाराष्ट्र में औसतन प्रति २,३४,६०१ की जनसंख्या पर एक अस्पताल और ४,२६४ व्यक्ति पर एक रोगी बेड उपलब्ध है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानदंड के अनुसार, प्रति ४० जनसंख्या पर एक मरीज बेड होना चाहिए। इसके बावजूद प्रदेश में प्रति ४,२६४ लोगों पर एक मरीज बेड उपलब्ध है।

यह जानकारी एक संस्था द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताई गई है। यदि राज्य में जिला स्तर पर मरीज के बेड़ों की स्थिति पर नजर डालें, तो यहां की स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता देखी जा सकती है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति पैदा हुई तो क्या व्यवस्था होगी? आलम यह है कि अब महाराष्ट्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना अप्रâीकी देशों से होने लगी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को इस पर विचार करना जरूरी है।

Read More वकोला पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

वर्ष २०२१-२२ में अस्पतालों की कुल संख्या ५०३ थी, जबकि बेडों की संख्या २६,८२३ थी। वर्ष २०२२-२३ में अस्पतालों की संख्या बढ़कर ५१२ हो गई। इसके साथ ही ५१४ नए बेडों के जुड़ने से राज्य में इसकी संख्या बढ़कर २७,३३७ हो गई। वर्ष २०११-१२ में जिला चिकित्सालयों की संख्या २३ थी, जो वर्ष २०२२-२३ में से घटकर २२ रह गई है। वर्ष २०२१-२२ में १३ अस्पतालों में खाटों की संख्या ६,१६९ थी। वर्ष २०२२-२३ में इन अस्पतालों में १,०३६ बेड कम हो गए और यह घटकर ५,१३३ रह गई है।

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन