आतंकवादियों के मुंबई में घुसने की अफवाह उड़ाने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार...

47-year-old man arrested for spreading rumors of terrorists entering Mumbai

आतंकवादियों के मुंबई में घुसने की अफवाह उड़ाने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार...

मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सात अप्रैल को फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि पाकिस्तान से संबंध रखने वाले तीन आतंकवादी दुबई से मुंबई आए हैं। अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने बताया कि वह पुणे से राजा थोंगे बोल रहा है। उसने एक आतंकवादी का नाम मुजीब मुस्तफा सैय्यद बताया।

मुंबई : एटीएस की नासिक इकाई ने एक 47 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस को फोन कर दावा किया था कि पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी मुंबई में घुस गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अहमदनगर के रहने वाले आरोपी का संपत्ति को लेकर अपने रिश्तेदारों से विवाद है और उसने अपने भतीजे को परेशान करने के लिए यह अफवाह उड़ाई।

मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सात अप्रैल को फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि पाकिस्तान से संबंध रखने वाले तीन आतंकवादी दुबई से मुंबई आए हैं। अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने बताया कि वह पुणे से राजा थोंगे बोल रहा है। उसने एक आतंकवादी का नाम मुजीब मुस्तफा सैय्यद बताया। उसने तीनों “आतंकवादियों” द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल और वाहन का नंबर बताया। अधिकारी ने कहा कि मोबाइल नंबर बीड के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन उसे आतंकवादियों के बारे में कुछ नहीं पता था।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच में पता चला कि यह एक अफवाह थी। अधिकारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद एटीएस की नासिक इकाई ने भी जांच शुरू कर दी। तकनीकी विश्लेषण और अन्य जानकारियों के आधार पर एटीएस ने यासीन याकूब सैय्यद नामक व्यक्ति को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि लोहे पर लेप चढ़ाने का काम करने वाले यासीन सैय्यद ने एटीएस को बताया कि वह चाहता था कि पुलिस उसके भतीजे को परेशान करे, इसलिए उसने यह अफवाह उड़ाई।

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

अधिकारी ने कहा कि उसने जानबूझकर अपने भतीजे के नाम का इस्तेमाल एक “आतंकवादी” के लिए किया। आरोपी ने बताया कि उसका एक भूखंड को लेकर अपने रिश्तेदारों से विवाद है। अधिकारी ने कहा कि एटीएस ने औपचारिक गिरफ्तारी के लिए यासीन को आजाद मैदान पुलिस को सौंप दिया।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत