मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर प्री-हनीमून फेज में हैं...

Malaika Arora and Arjun Kapoor are in the pre-honeymoon phase...

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर  प्री-हनीमून फेज में हैं...

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। फैंस को अब इंतजार है इनकी शादी का। एक ओर जहां बॉलीवुड में एक के बाद एक कई एक्टर्स शादी कर रहे हैं, वहीं, अर्जुन कपूर, मलाइका के लिए कब बैंड बाजा लेकर आ रहे हैं, इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी उनके फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। फैंस को अब इंतजार है इनकी शादी का। एक ओर जहां बॉलीवुड में एक के बाद एक कई एक्टर्स शादी कर रहे हैं, वहीं, अर्जुन कपूर, मलाइका के लिए कब बैंड बाजा लेकर आ रहे हैं, इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच 12 साल का एज डिफ्रेंस है।

लेकिन इनके बीच प्यार इतना गहरा है कि उम्र का फासला भी मायने नहीं रखता। मलाइका ने कई मौकों पर अर्जुन से अपने रिलेशन पर बात की है। खबर के अनुसार, मलाइका ने अर्जुन कपूर से शादी पर अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके और अर्जुन के बीच उम्र का लंबा फासला है, लेकिन उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। प्यार की कोई उम्र नहीं होती। वहीं, अर्जुन से शादी पर कहा कि वह फिलहाल प्री-हनीमून फेज में हैं और शादी की उन्हें कोई जल्दी नहीं है।

Read More मुंबई : मेट्रो लाइन 3 ने अपने अंतिम चरण के शुभारंभ के दूसरे दिन भी यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की

एक ओर जहां मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, तो दूसरी ओर उनका शो 'मूविंग इन विद मलाइका' भी सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में बतौर एक्ट्रेस मलाइका की रियल लाइफ की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है। इसी शो की शुरुआत में उन्होंने अरबाज खान से तलाक पर भी बात की थी।

Read More मुंबई : 5 जून को समृद्धि महामार्ग के अंतिम फेज का उद्‌घाटन

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन